Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • NDA Meeting: चिराग पासवान और मांझी भी एनडीए की बैठक में होंगे शामिल, जेपी नड्डा ने भेजा निमंत्रण

NDA Meeting: चिराग पासवान और मांझी भी एनडीए की बैठक में होंगे शामिल, जेपी नड्डा ने भेजा निमंत्रण

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी को एनडीए में शामिल होने का न्योता भेजा है। नड्डा ने 18 जुलाई को दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए […]

NDA Meeting: चिराग पासवान और मांझी भी एनडीए की बैठक में होंगे शामिल, जेपी नड्डा ने भेजा निमंत्रण
inkhbar News
  • Last Updated: July 15, 2023 12:51:18 IST

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी को एनडीए में शामिल होने का न्योता भेजा है। नड्डा ने 18 जुलाई को दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए पत्र लिखकर दोनों नेताओं को आमंत्रित किया है।

जेपी नड्डा द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास पासवान) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की अहम साथी है। एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आप आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा देश के विकास को गति देने वाली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा के प्रमुख सहयोगी भी हैं।

Inkhabar

होटल अशोक में होगी मीटिंग

पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछले 9 साल में देश के बहुआयामी विकास को नई ऊंचाई प्रदान की है। एनडीए सरकार में गरीब कल्याण, सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना, आर्थिक प्रगति, देश की रक्षा-सुरक्षा, विदेश में भारत की मजबूत साथ ही अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए है। इसके चलते आगामी 18 जुलाई 2023 को शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित होटल अशोक में प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में एनडीए की बैठक होनी तय है। इस बैठक में आप सादर आमंत्रित हैं।

 

 

पार्टी नेताओं के साथ लेंगे अंतिम निर्णय – चिराग पासवान

भाजपा का पत्र प्राप्त होने के बाद चिराग पासवान की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पत्र हमें प्राप्त हुआ है। इस बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को एक अहम सहयोगी के तौर पर आमंत्रित किया गया है। आज पार्टी के नेताओ के साथ बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।