Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • कांग्रेस ने किया बजरंगबली का अपमान, राहुल की गारंटी पर किसी को नहीं है भरोसा: अमित शाह

कांग्रेस ने किया बजरंगबली का अपमान, राहुल की गारंटी पर किसी को नहीं है भरोसा: अमित शाह

बेंगलुरु। कर्नाटक चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा के सभी बड़े नेता इस समय कर्नाटक में रैलियां कर रहे है। इसी दौरान गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक में बेलगावी में जनता को संबोधित करने पहुंचे। रैली में अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए है। अमित शाह ने कहा कि, कांग्रेस ने […]

बजरंगबली
inkhbar News
  • Last Updated: May 6, 2023 14:35:48 IST

बेंगलुरु। कर्नाटक चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा के सभी बड़े नेता इस समय कर्नाटक में रैलियां कर रहे है। इसी दौरान गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक में बेलगावी में जनता को संबोधित करने पहुंचे। रैली में अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए है। अमित शाह ने कहा कि, कांग्रेस ने सालों तक भगवान राम को ताले में बंद करके रखा, लेकिन हमारी सरकार आते ही पीएम मोदी ने राम मंदिर का शिलन्यास किया। इसके अलावा शाह ने कांग्रेस के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग बली का अपमान किया है।

शाह ने कहा कि आज के समय मे राहुल गांधी के वादों पर किसी को भी भरोसा नहीं है। वे त्रिपुरा, असम और नागालैंड जैसे राज्यों में हार गए। ये भाजपा ही है जिसने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया और जनता को राशन दिया, पानी की सुविधा और स्वास्थ्य सुविधा दी। डबल इंजन सरकार ने लोगों के हित में काम किया है।

इसके अलावा भाजपा ने यहां किसानों के लिए काम किया है। हमने किसानों को कई फायदे दिए हैं। कांग्रेस ने सावरकर का अपमान किया। लेकिन बीजेपी ने मराठों का विकास किया उनका सम्मान किया। पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर भगवान राम भक्तों के सपनों को पूरा किया है।

सीएम योगी ने क्या कहा ?

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने कर्नाटक के चिकमगलूर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्हें एक भारत श्रेष्ट भारत अच्छा नहीं लगता वे PFI जैसे संगठनों को उन्मुक्त कर समाज विरोधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सीएम योगी ने आगे कहा कि राष्ट्रवाद के लिए समर्पित बजरंग दल को बैन करने की बात कर रहे हैं, बजरंग दल को बैन करने की बात करके कांग्रेस हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है।