Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • कांग्रेस का संगठन कमजोर इसलिए नहीं मिलते वोट, चुनावों से पहले दिग्विजय सिंह की दो टूक

कांग्रेस का संगठन कमजोर इसलिए नहीं मिलते वोट, चुनावों से पहले दिग्विजय सिंह की दो टूक

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के चुनावों से पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। बता दें, दिग्विजय सिंह ने दो टूक कहा कि कांग्रेस का संगठन कमजोर है जिस कारण लोग वोट नहीं देते हैं। इसके अलावा पोलिंग के दिन भी कांग्रेस का इलेक्शन मैनेजमेंट काफी ज्यादा कमजोर रहता है। क्या बोले दिग्विजय […]

कांग्रेस
inkhbar News
  • Last Updated: April 20, 2023 16:20:16 IST

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के चुनावों से पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। बता दें, दिग्विजय सिंह ने दो टूक कहा कि कांग्रेस का संगठन कमजोर है जिस कारण लोग वोट नहीं देते हैं। इसके अलावा पोलिंग के दिन भी कांग्रेस का इलेक्शन मैनेजमेंट काफी ज्यादा कमजोर रहता है।

क्या बोले दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के सीहोर में पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हमें इस चीज को स्वीकार करने में कहीं से भी ऐतराज नहीं है कि हमारी कांग्रेस पार्टी का जैसा संगठन होना चाहिए, इस समय वैसा नहीं है। इसके अलावा मतदान के दिन हमारे पोलिंग बूथों में भी मैनेजमेंट की काफी ज्यादा कमी रहती है। चुनावों के दौरान जिस तरह की तैयारी हम लोगों को करनी चाहिए वैसी तैयारी नहीं हो पाती है। वहीं कांग्रेस इलेक्शन मैनेजमेंट की कमियां गिनाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि जनता हमें वोट देना चाहती है, लेकिन हमारे संगठन की कमजोरी के कारण वो ऐसा नहीं कर पाती है।

नवंबर में होने है चुनाव

बता दें, नवंबर माह में मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले है। इसके अलावा दिग्विजय सिंह उन सीटों पर लगातार दौरा कर रहे हैं जहां पार्टी 2018 के विधानसभा चुनाव में हार गई थी, दिग्विजय इन सीटों की दावेदारी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।