नई दिल्ली। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस पार्टी आज देशभर में सत्याग्रह कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता राष्ट्रीय राजधानी स्थित राजघाट पर सत्याग्रह के माध्यम से विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस सत्याग्रह में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी राजघाट पहुंच चुकी हैं।

कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर भी पहुंचे

राजघाट पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर भी राजघाट पहुंचे हैं। बता दें कि लोकसभा में पूर्व वायनाड सांसद को अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिसके विरोध में कांग्रेस पूरे देश में एक दिन के लिए सत्याग्रह कर रही है।