Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Deepika Padukone: दीपिका-रणवीर जल्द ही बनने वाले हैं माता-पिता, फैंस संग पोस्ट साझा कर दी खुशखबरी

Deepika Padukone: दीपिका-रणवीर जल्द ही बनने वाले हैं माता-पिता, फैंस संग पोस्ट साझा कर दी खुशखबरी

नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी सुनाई। दीपिका की डिलीवरी सितंबर 2024 में होगी। इस खबर के सामने आने के बाद सभी ने कपल को बधाई देना शुरू कर दी है। फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज […]

Deepika Padukone
inkhbar News
  • Last Updated: February 29, 2024 10:56:45 IST

नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी सुनाई। दीपिका की डिलीवरी सितंबर 2024 में होगी। इस खबर के सामने आने के बाद सभी ने कपल को बधाई देना शुरू कर दी है। फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर कोई दीपिका के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है.

पोस्ट साझा कर दी जानकारी

बता दें कि दीपिका पादुकोण के मां बनने की खबरें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही थी। आज एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर इस खबर की पुष्टि की है. इस खुशखबरी के ऐलान के बाद कपल को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं . बधाई संदेशों के केंद्र में अभिनेत्री कृति सेनन रहीं। कृति ने दीपिका की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “आप दोनों को बधाई।” साथ में गले लगने वाला और दिल का इमोजी शेयर किया।

सितंबर में गूंजेंगी किलकारियां

दीपिका पदिकोन ने पोस्ट साझा किया और हाथ जोड़ने वाली संग ईविल आई इमोजी जोड़ा। गौरतलब है कि हाल ही में बाफ्टा 2024 में फैंस दीपिका की साड़ी में बेबी बंप दिखने की बात कर रहे थे। इसके बाद से ही दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें जारी थी. अब दीपिका ने इन अटकलों पर मुहर लगा दी है. सात महीने बाद सितंबर में दीपिका और रणवीर के घर किलकारियां गूंजेंगी।

बता दें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नवबंर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। रणवीर और दीपिका ने दो रीति-रिवाजों के साथ इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के छह वर्ष बाद कपल माता-पिता बनने वाले हैं।

Kisan Andolan: दिल्ली कूच पर आज निर्णय करेंगे किसान, केंद्रीय मंत्री मुंडा ने कही बड़ी बात