Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • दिलजीत दोसांझ ने पी लंदन की सबसे महंगी कॉफी, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

दिलजीत दोसांझ ने पी लंदन की सबसे महंगी कॉफी, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

दिलजीत दोसांंझ ने लंदन की सबसे महंगी कॉफी पी और उसके स्वाद के बारे में बताया। इस कॉफी का दाम इतना ज्यादा था कि सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। आइए जानते हैं इस कॉफी का दाम।

london's most expensive coffee
inkhbar News
  • Last Updated: May 28, 2025 11:18:43 IST

नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और लंदन की सबसे महंगी कॉफी पी और उसका स्वाद बताया। दुनिया की सबसे महंगी कॉफी जापान की टिपीका नैचुरल पी है। इसकी कीमत 30 हजार से भी ज्यादा है। उन्होंने कॉफी पीकर बताया कि इसका स्वाद कैसा था।

फैन से मुलाकात के बारे में बताया

दिलजीत दोसांझ स्टेज पर लोगों को अपने गानों से एंटरटेन करते हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ ने लंदन की सबसे महंगी कॉफी पी और उसके स्वाद के बारे में बताया। इस वीडियो में उन्होंने अपनी एक फैन से हुई मुलाकात को भी दिखाया है जो काफी इमोशनल है। सिंगर दिलजीत दोसांझ रॉयल लाइफ जीते हैं। इसके बावजूद भी उनके अंदर काफी देसीपन है। उनका यह देसीअंदाज हमेशा लोगों को भाता है। वह अपने इंस्टाग्राम पर हमेशा अपने देसी अंदाज को दिखाते हैं।

शेयर किया कॉफी का वीडियो

दिलजीत दोसांझ की रील्स को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लंदन की सबसे महंगी कॉफी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है लंदन की सबसे महंगी कॉफी। इसके बाद वीडियो में दिलजीत दोसांझ ने देसी अंदाज में अपनी आवाज डाली है। इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ अपनी महंगी कार से निकलते हैं और एक कैफे की ओर चलते हैं। उन्होंने वीडियो में स्टाइलिश चश्मा और बड़ी सी हैट लगा रखी है। इसके बाद वह कैफे के अंदर पहुंचते हैं। जहां मेन्यू को देखते हैं। मेन्यू में सबसे महंगी कॉफी का प्राइज 265 पाउंड लिखा होता है। इस वीडियो में वह कहते हैं कि आज मैं लंदन की सबसे महंगी कॉफी पीने जा रहा हूं।

कॉफी को बताया फीका

मैं जापान की टिपीका कॉफी पीने जा रहा हूं। दाम देखकर वह आगे कहते हैं कि इंडिया की करेंसी में इसकी कीमत 31 हजार होगी। इसके बाद कर्मचारी उन्हें कॉफी सर्व करते हैं। कॉफी पीने के बाद वह उसके टेस्ट के बारे में बताते हैं और कहते हैं कि ये तो फीकी है। दिलजीत के साथ उनके टीम के लोग भी इस कॉफी को टेस्ट करते हैं।

ये भी पढ़े

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 का कैंसर, बेटे को लेकर कही बड़ी बात