नई दिल्ली। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु को विधिपूर्वक पूजा की जाती है। ऐसे में भक्त भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद उनके भक्तों पर बना रहता है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याएं आ रही हों तो इसके लिए ज्योतिषशास्त्र में गुरुवार के कुछ उपाय बताए गए हैं। इन्हें अपनाने से व्यक्ति को नौकरी, जीवन और घर में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

इन चीजों का करें दान

साथ ही लक्ष्मीनारायण की कृपा की प्राप्ति भी होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरुवार को किन खास चीजों का दान करने से आपके जीवन में सफलता और खुशियां आएंगी। किन चीजों को दान करने से आपकी नौकरी में आने वाली सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

चंदन और हल्दी का दान

गुरुवार के दिन जरूरतमंद लोगों को चंदन और हल्दी का दान करना लाभकारी माना जाता है। कई बार कोशिश करने के बाद अगर आपकी नौकरी नहीं लग रही है, तो आप इस उपाय को अपना सकते हैं। किसी गरीब को हल्दी या चंदन दान करने से नौकरी में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं। ऐसा करने से व्यक्ति की जल्दी ही नौकरी लग जाती है।

पीले वस्त्र दान करना

मान्यताओं के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के काम में बार-बार रुकावटें आ रही है हों तो उसे गुरुवार के दिन किसी पुजारी या पंडित को पीले रंग के कपड़े दान करने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। साथ ही जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन पीले वस्त्र दान करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं।

दवाइयों का दान

गुरुवार के दिन जरूरतमंद लोगों को दवाइयों का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से रोजमर्रा के कामों में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही, इससे परिवार के सदस्य भी सेहतमंद बने रहते हैं। इसके अलावा अगर आप गुरुवार के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करते हैं तो यह भी आपको फायदा देगा। ऐसा करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं।

पीले फल या मिठाई

गुरुवार के दिन जरूरतमंद लोगों को पीले रंग के फल या मिठाई दान करना फलदायी होगा। ऐसा करने से व्यक्ति के करियर में सकारात्मकता आती है। साथ ही, जीवन में खुशहाली आने लगती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु को पीले फल या मिठाई बहुत प्रिय होती है। इस दिन पीले फल दान करने के साथ-साथ भगवान विष्णु को भी पीले फल या मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

ये भी पढ़े

UPSC धोखाधड़ी मामला: पूर्व ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत