Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Haryana Politics: गठबंधन को लेकर बोले दुष्यंत चौटाला, कड़वाहट हुई तो खुशी से अलग हो जाएंगे

Haryana Politics: गठबंधन को लेकर बोले दुष्यंत चौटाला, कड़वाहट हुई तो खुशी से अलग हो जाएंगे

Haryana Politics, Inkhabar। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिला विकास भवन के सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, जेजेपी और बीजेपी के बीच का गठबंधन मजबूरी नहीं है। हरियाणा को विकास की राह पर लेकर चलना दोनों पार्टियों का मुख्य कर्तव्य है। ना ही बीजेपी अपनी जिम्मेदारी से हट सकती […]

Haryana Politics: गठबंधन को लेकर बोले दुष्यंत चौटाला, कड़वाहट हुई तो खुशी से अलग हो जाएंगे
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2023 14:03:06 IST

Haryana Politics, Inkhabar। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिला विकास भवन के सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, जेजेपी और बीजेपी के बीच का गठबंधन मजबूरी नहीं है। हरियाणा को विकास की राह पर लेकर चलना दोनों पार्टियों का मुख्य कर्तव्य है। ना ही बीजेपी अपनी जिम्मेदारी से हट सकती है और ना ही जेजेपी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने क्या कहा ?

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को स्थिरता और स्थिर सरकार देने के लिए गठबंधन किया गया था। अब गठबंधन अच्छे से चल रहा है और आगे भी इसी तरह चलता रहेगा। हमारी तो इच्छा ये ही है कि दोनों पार्टियां एक साथ मिल कर चुनाव लड़ें। लेकिन ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा कि दोनों पार्टियां क्या निर्णय ले पाती है। किस समय वह लोग बदल जाएं, उस बात पर कुछ बोला नहीं जा सकता है। फिलहाल दोनों पार्टियां एक साथ मिलकर प्रदेश में विकास कार्यां को बढ़ावा दे रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर क्या कहा ?

वहीं जब उनसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, हुड्डा के शासनकाल में लिए गए कर्ज को हम लोगों ने कम किया है। वर्तमान सरकार में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिल रहा है। इससे लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है।

BJP और JJP में आई दरार

बता दें, भाजपा और जेजेपी के गठबधंन में दरार पड़ती दिख रही है। हरियाणा बीजेपी के प्रभारी और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव का बयान इसकी वजह बना है। हरियाणा में अपने दौरे के दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए 2024 के विधानसभा चुनाव में उचाना सीट से प्रेमलता को जिताकर विधानसभा भेजने की बात की थी। बता दें,  इस सीट से फिलहाल डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाल चुनावी मैदान में उतरे थे और उन्होंने बीजेपी की उम्मीदवार प्रेमलता को 47452 वोटों के अंतर से हरा दिया था। बताया जा रहा है कि इस समय 6 निर्दलीय विधायक भाजपा के संपर्क में है। जिसके कारण अगर गठबंधन अलग भी होता है। तो भाजपा की सरकार को कोई खतरा नहीं होगा।