Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • UP में आठ IPS अधिकारियों का तबादला, आकाश कुलहरी बने लखनऊ के जेसीपी क्राइम

UP में आठ IPS अधिकारियों का तबादला, आकाश कुलहरी बने लखनऊ के जेसीपी क्राइम

UP, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। ये सभी बदलाव प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी विजय कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। अफसरों में नीलाब्जा चौधरी का लखनऊ से तबादला कर दिया गया है, अब […]

UP में आठ IPS अधिकारियों का तबादला, आकाश कुलहरी बने लखनऊ के जेसीपी क्राइम
inkhbar News
  • Last Updated: June 19, 2023 09:05:26 IST

UP, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। ये सभी बदलाव प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी विजय कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। अफसरों में नीलाब्जा चौधरी का लखनऊ से तबादला कर दिया गया है, अब वह जॉइंट पुलिस कमिश्नर ( क्राइम) बनाए गए है। वहीं आकाश कुलहरी को भी प्रयागराज से लखनऊ लाया गया है, इससे पहले आकाश कुलहरी प्रयागराज में अपर पुलिस आयुक्त थे। अब उन्हें लखनऊ के नए संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं मुख्यालय कमिश्नरेट बनाया गया है।

UP में आठ IPS अधिकारियों का तबादला, आकाश कुलहरी बने लखनऊ के जेसीपी क्राइम

UP में आठ IPS अधिकारियों का तबादला, आकाश कुलहरी बने लखनऊ के जेसीपी क्राइम

अमित वर्मा के तैनाती के आदेश को किया गया निरस्त

रवि शंकर छवि का भी गौतमबुद्धनगर से तबादला कर दिया गया है। वे यहां पर अपर पुलिस आयुक्त थे, इन्हें लखनऊ में डीआईजी लोक शिकायत बनाया गया है। अमित वर्मा राज्य विशेष अनुसंधान दल के आईजी बने रहेंगे, उनका कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त के लिए तैनाती के आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

सुनीति को नोएडा में बनाया गया डीएसपी

सुनीति को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वे अभी लखनऊ में प्रशासन मुख्यालय में एसपी के रूप में तैनात थी। श्रद्धा नागेंद्र पांडे को प्रयागराज कमिश्रनेट का पुलिस आयुक्त बनाया गया है, वे लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक के तौर में पदस्थ थी। वहीं आईपीएस अफसर बबलू कुमार को नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में एडिशनल पुलिस कमिश्रनर बनाया गया है, इससे पहले वो लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण संगठन में डीआईजी के रूप में पदस्थ थे।