Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Election Results LIVE: भाजपा त्रिपुरा में सत्ता में वापसी के लिए तैयार, टिपरा मोथा पार्टी का शानदार प्रदर्शन

Election Results LIVE: भाजपा त्रिपुरा में सत्ता में वापसी के लिए तैयार, टिपरा मोथा पार्टी का शानदार प्रदर्शन

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में आज चुनाव परिणाम आ रहे हैं। तीनों राज्यों में मतगणना जारी है। इस बीच शुरूआती रूझानों में त्रिपुरा में भाजपा 32 सीटों के साथ जीत का आंकड़ा पार करती दिख रही इसके अलावा टिपरा मोथा पार्टी ने भी 11 सीटों के साथ शानदार प्रदर्शन […]

Assembly Election Results 2023 Live
inkhbar News
  • Last Updated: March 2, 2023 12:18:00 IST

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में आज चुनाव परिणाम आ रहे हैं। तीनों राज्यों में मतगणना जारी है। इस बीच शुरूआती रूझानों में त्रिपुरा में भाजपा 32 सीटों के साथ जीत का आंकड़ा पार करती दिख रही इसके अलावा टिपरा मोथा पार्टी ने भी 11 सीटों के साथ शानदार प्रदर्शन किया है।

बीजेपी के मिल रही बहुमत

त्रिपुरा में बीजेपी एक बार फिर सत्ता में वापस आ रही है। बता दें, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार पार्टी बहुमत के लिए जरूरी 32 सीटों से आगे चल रही है। जबकि सीपीआई ( एम ) 11 और टिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है।

त्रिपुरा में राजा की पार्टी का शानदार प्रदर्शन

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी बहुमत के आंकड़े के से आगे चल रही है। अभी तक के रूझानों में पार्टी कभी बहुमत के पार तो कभी बहुमत के नीचे जाती नजर आती है। वहीं, दशकों तक राज्य की सत्ता में काबिज रहे लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस बीच त्रिपुरा राजवंश के उत्तराधिकारी प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा की पार्टी टिपरा मोथा चुनाव परिणाम में शानदार प्रदर्शन करती हुई दिख रही है। अभी तक के रूझानों में टिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि टिपरा मोथा ने इस बार विधानसभा चुनाव में 42 उम्मीदवार उतारे थे। राज्य की 32 फीसदी आदिवासी आबादी पर पार्टी की काफी मजबूत पकड़ मानी जाती है।