Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • गुवाहाटी एयरपोर्ट पर कराई गई इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, भाजपा नेता थे सवार

गुवाहाटी एयरपोर्ट पर कराई गई इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, भाजपा नेता थे सवार

असम। गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण डिब्रूगढ़ जा रहे इंडिगो के एक विमान की आपात लैंडिंग की गई। इस फ्लाइट में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और भारतीय जनता पार्टी के दो विधायक प्रशांत फुकन और तेराश गोवाला भी सवार थे। इस […]

गुवाहाटी एयरपोर्ट
inkhbar News
  • Last Updated: June 4, 2023 15:02:48 IST

असम। गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण डिब्रूगढ़ जा रहे इंडिगो के एक विमान की आपात लैंडिंग की गई। इस फ्लाइट में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और भारतीय जनता पार्टी के दो विधायक प्रशांत फुकन और तेराश गोवाला भी सवार थे। इस दौरान रामेश्वर तेली ने इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर कहा कि, तकनीकी खराबी के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। फिलहाल हम वापस गुवाहाटी एयरपोर्ट पर आ गए है। मैं भाजपा विधायक प्रशांत फुकन और तेराश गोवाला के साथ उड़ान भर रहा था।

विधायक फूकन ने की पुष्टि

इस घटना की पुष्टि करते हुए विधायक फूकन ने कहा कि हमें गुवाहाटी से चले अभी करीब 15 मिनट ही हुए होंगे कि विमान को अचानक गुवाहाटी वापस ले जाने की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई है। उन्होंने बताया कि हम सभी गुवाहाटी में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, अब सभी यात्री यहां पर परेशान हैं। अभी तक किसी को पता नहीं चल पा रहा है कि उनको कब तक डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा। अभी तक किसी तरह की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।