लखनऊ। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के वेस्ट गैलेक्सी प्लाजा में आग लगने की सूचना है। आग लगते ही गैलैक्सी प्लाजा में अफरातफरी मच गई। जान को खतरे में देख कई लोगों ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना में कई लोग घायल हो गए है। ये घटना वेस्ट कैलेक्सी प्लाजा बिसरख थाना क्षेत्र के तहत गौर सिटी एरिया की है।