Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • पूर्व सांसद राहुल गांधी आज सरकारी आवास कर रहे हैं खाली

पूर्व सांसद राहुल गांधी आज सरकारी आवास कर रहे हैं खाली

नई दिल्ली: लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया था। आपको बता दें, आज शुक्रवार को पूर्व सांसद राहुल गांधी अपना दिल्ली स्थित सरकारी आवास खाली कर रहे हैं। लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के जी उन्हें अपना सरकारी […]

पूर्व सांसद राहुल गांधी आज सरकारी आवास कर रहे हैं खाली
inkhbar News
  • Last Updated: April 14, 2023 17:29:15 IST

नई दिल्ली: लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया था। आपको बता दें, आज शुक्रवार को पूर्व सांसद राहुल गांधी अपना दिल्ली स्थित सरकारी आवास खाली कर रहे हैं। लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के जी उन्हें अपना सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिला था। खबर है कि राहुल गांधी के आवास का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में उनका 12 तुगलक लेन वाला सरकारी आवास परिसर नज़र आ रहा है। इस वीडियो में एक ट्रक नजर आ रहा है।

 

 

 

गौरतलब है कि बीते दिनों सूरत जिला कोर्ट ने ‘सारे मोदी चोर हैं’ वाले मानहानि मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी जिसके अगले ही दिन उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसी कड़ी में अब उनका सरकारी बंगला भी वापस लिए जाने का नोटिस जारी कर दिया गया था। हैरानी की बात ये है कि कुछ समय पहले ही राहुल गांधी ने एक बयान में कहा था कि 52 साल के होने के बाद भी उनका खुद का घर नहीं है।

 

 

हालांकि सरकार ने उन्हें और उनकी माता सोनिया गांधी को सांसद होने के नाते बंगला दिया हुआ था। अब राहुल गांधी को उनका बंगला खाली करने के लिए लोकसभा की हाउस कमिटी ने नोटिस जारी कर दिया था। जानकारी के लिए बता दें, ये बंगला दिल्ली के 12 तुगलक लेन में स्थित है जो राहुल गांधी को 2014 में उत्तर प्रदेश के अमेठी से निर्वाचित होने के बाद मिला था।

 

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश

 

 

 

 

Tags