Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Former PM Manmohan Singh admitted AIIMS Delhi: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आज आनन-फानन में एम्स के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए...

Manmohan Singh
inkhbar News
  • Last Updated: December 26, 2024 21:33:47 IST

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को गुरुवार शाम करीब 8 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। सिंह के अस्पताल में भर्ती होने का कारण तत्काल पता नहीं चल सका है। डॉ. मनमोहन सिंह, दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे है। इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

विरोधी भी करते थे सम्मान

डॉ. मनमोहन सिंह शांत और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, जिसके कारण उन्हें उनके राजनीतिक विरोधी भी उनका सम्मानित करते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में वह भारतीय योजना आयोग के प्रमुख के रूप में 1985 से 1987 तक कार्य किया। इसके साथ ही, वह 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर भी रहे, जहां उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए, जिन्हें आज भी याद किया जाता है।

आर्थिक सुधारों में अहम रोल

आर्थिक सुधारों के क्षेत्र में डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण था। 1991 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण से जुड़े कई फैसले किए, जिनसे देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिली। इसके साथ ही, उन्हें कई प्रमुख सम्मान मिले, जिनमें 1987 में पद्म विभूषण, 1993 में एशिया मनी अवार्ड, 1995 में जवाहरलाल नेहरू बर्थ सेंटेनरी अवॉर्ड सहित अन्य कई पुरस्कार शामिल हैं। उन्हें कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों से मानद उपाधियां भी मिली.

Read Also: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस