Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • अमृतपाल सिंह के चार करीबियों को एयरफोर्स के प्लेन से असम ले जाया गया

अमृतपाल सिंह के चार करीबियों को एयरफोर्स के प्लेन से असम ले जाया गया

चंडीगढ़। पंजाब में अमृतपाल सिंह और उसके करीबियों पर एक्शन जारी है। वहीं पुलिस को अब भी खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह की तलाश है। बीते दिन पंजाब में उसके खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया गया है। इस ऑपरेशन में 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में अमृतपाल के बिल्कुल […]

अमृतपाल सिंह
inkhbar News
  • Last Updated: March 19, 2023 14:06:58 IST

चंडीगढ़। पंजाब में अमृतपाल सिंह और उसके करीबियों पर एक्शन जारी है। वहीं पुलिस को अब भी खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह की तलाश है। बीते दिन पंजाब में उसके खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया गया है। इस ऑपरेशन में 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में अमृतपाल के बिल्कुल खास लोग भी शामिल है।

ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से इन 4 आरोपियों को थोड़ी देर पहले वायुसेना के विशेष विमान से असम के डिब्रूगढ़ ले जाया गया है। उन्हें डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। आईजी जेल समेत पंजाब पुलिस की 27 सदस्यीय टीम इन लोगों के साथ है। डिब्रूगढ़ डीसी, एसपी ने कड़ी सुरक्षा के साथ मोहनबाड़ी हवाई अड्डे पर पंजाब पुलिस की टीम का आगवानी की।

पंजाब में धारा 144 लागू

इसके अलावा पूरे पंजाब में हाई अलर्ट है। माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पंजाब में 20 मार्च तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। वहीं अमृतसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू करने के साथ भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इसके अलावा हिमाचल और जम्मू कश्मीर से लगती पंजाब की सीमा को भी सील कर दिया गया है।

बता दें, पंजाब पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली थी कि अमृतपाल जालंधर की शाहकोट मलसियां रोड पर अपने साथियों के साथ पहुंचा हुआ है। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इस बीच अमृतपाल वहां से भाग निकला था। उसके पीछे पुलिस की करीब 60 गाड़ियां लगीं थीं। पुलिस को पीछे देखकर उसका ड्राइवर गाड़ी लिंक रोड की तरफ मोड़कर भगा ले गया। कई किलोमीटर पीछा करने के बाद भी पुलिस उसे दबोच नहीं पाई।