Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • OYO में लड़कियां आरती करने नहीं जाती, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष का विवादित बयान

OYO में लड़कियां आरती करने नहीं जाती, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष का विवादित बयान

चंडीगढ़। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया का एक विवादित बयान सामने आया है। बता दें, लड़कियों द्वारा शारीरिक शोषण की लगातार आ रही शिकायतों पर उनका कहना था कि हमारे पास अक्सर लड़कियों की तरफ से उनके साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत आती रहती हैं। ऐसे में लड़कियों को भी देखना चाहिए कि […]

हरियाणा महिला आयोग
inkhbar News
  • Last Updated: April 20, 2023 13:30:35 IST

चंडीगढ़। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया का एक विवादित बयान सामने आया है। बता दें, लड़कियों द्वारा शारीरिक शोषण की लगातार आ रही शिकायतों पर उनका कहना था कि हमारे पास अक्सर लड़कियों की तरफ से उनके साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत आती रहती हैं। ऐसे में लड़कियों को भी देखना चाहिए कि कोई पुरुष अगर उन्हें OYO में ले जा रहा हैं तो वह भी हनुमान जी की आरती करने तो जा नहीं रही होगी। बता दें अध्यक्ष रेनू भाटिया कैथल के आकेएसजी कॉलेज में कानूनी और साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ये बयान दिया।

क्या बोली रेनू भाटिया

भाटिया ने कहा कि, हमें अक्सर लड़कियों की तरफ से बयान दर्ज करवाए जाते हैं कि एक लड़के से दोस्ती होने के बाद उसने डिंक्र में कुछ मिलाकर हमारे साथ दुष्कर्म कर दिया और इसकी वीडियो भी बना ली। ये एक स्वाभाविक से बात हो गई है। उन्होंने लड़कियों के लिए कहा कि क्या उन्हें पता नहीं है वो अगर ऐसी किसी जगह पर जा रही हैं तो हनुमान जी की आरती करने तो जा नहीं रही होगी। दोस्ती में उनेक साथ कुछ गलत भी हो सकता है, ये सोचने की बात है।

उन्होने कहा कि जब लड़कियां बाकी सब चीजों में इतना मेच्चोर हैं कि उन्हें पता है कि कॉलेज जाने के लिए उन्हें अपने परेंटस से क्या चाहिए, कॉलेज में क्या होता है, तो इस मामले में क्यों नहीं ? भाटिया ने आगे कहा कि कॉलेज में आते ही लड़के- लड़कियों को पता नहीं क्या मिल जाता है कौन से पंख लग जाते है। लड़कियों को लगता है अब कुछ भी पहनों, कितने भी मॉडर्न कपड़े पहनों और लड़कों को लगता है कॉलेज में जाते ही मेरी बाइक होगी और मेरी गर्लफ्रेंड होगी।

अधिकतर केस लिव इन के

बता दें, शारीरिक शोषण को लेकर उनके पास अभी तक ज्यादातर केस लिव इन रिलेशनशिप के आए हैं। ऐसे मामलों में उनके द्वारा ज्यादा दखलअंदाजी नहीं की जा सकती है, बल्कि उन्हें सुलझाने की ही कोशिश की जाती है। क्योंकि ऐसे मामलों में परिवार की इज्जत खराब होने का खतरा रहता है। दो परिवार टूट जाते हैं। लिव इन रिलेशनशिप कानून की वजह से अपराधों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।