Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • अक्टूबर में 16.6% बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा GST

अक्टूबर में 16.6% बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा GST

नई दिल्ली: बीते महीने यानी अक्टूबर के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं।अक्टूबर महीने में कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है । यह दूसरी बार है जब कलेक्शन के आंकड़े इस स्तर को पार कर पाए हैं। इससे पहले अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये के […]

gst collection
inkhbar News
  • Last Updated: November 1, 2022 13:15:26 IST

नई दिल्ली: बीते महीने यानी अक्टूबर के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं।अक्टूबर महीने में कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है । यह दूसरी बार है जब कलेक्शन के आंकड़े इस स्तर को पार कर पाए हैं। इससे पहले अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर था। वहीं, अब ये लगातार 8वां महीना है जब जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक है।

अक्टूबर के कलेक्शन की जानकारी वित्त मंत्रालय ने दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2022 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,51,718 करोड़ रुपये था। वहीं अक्टूबर में सेंट्रल गुड सर्विसेज टैक्स यानी सीजीएसटी का आंकड़ा 26,039 करोड़ रुपये था। स्टेट गुड सर्विसेज टैक्स यानी एसजीएसटी ₹33,396 करोड़, आईजीएसटी ₹81,778 करोड़ और उपकर ₹10,505 करोड़ था।

पहले की स्थिति

बीते साल यानी अक्टूबर 2021 में 1,30,127 करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन था। वहीं, सितंबर 2022 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,47,686 करोड़ रुपये रहा था। यह एक साल पहले के मुकाबले 26 फीसदी अधिक है।

Tags