Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 10 लाख नौकरी और 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा

गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 10 लाख नौकरी और 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा

गुजरात चुनाव: अहमदाबाद। कांग्रेस पार्टी ने गुजरात चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र आज जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में पार्टी ने गुजरात की जनता से कई बड़े वादे किए हैं। जिसमें 5 साल में 10 लाख नौकरी और 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात शामिल हैं। मेनिफेस्टो को महत्व देते हैं […]

(कांग्रेस)
inkhbar News
  • Last Updated: November 12, 2022 12:20:10 IST

गुजरात चुनाव:

अहमदाबाद। कांग्रेस पार्टी ने गुजरात चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र आज जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में पार्टी ने गुजरात की जनता से कई बड़े वादे किए हैं। जिसमें 5 साल में 10 लाख नौकरी और 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात शामिल हैं।

मेनिफेस्टो को महत्व देते हैं

गुजरात चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से मेनिफेस्टो को महत्व देती है। सोनिया गांधी जब पार्टी की अध्यक्ष थी तब उनका सख्त निर्देश रहता था कि मेनिफेस्टो को प्रायोरिटी में रखें।

मेनिफेस्टो की बड़ी घोषणाएं…

1- कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में गृहणियों को 500 रूपये में सिलेंडर देने का वादा किया है। सिलेंडर के बाकी बचे रूपये सरकार भरेगी।

2- गुजरात में छात्रों की शिक्षा के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएगी। इसके साथ ही उच्च शिक्षा में 20 प्रतिशत फीस को कम किया जाएगा। अन्य सेवा शुल्क भी खत्म किया जाएगा।

3- कांग्रेस ने कहा है कि सरकार बनने के बाद किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। तालाब बनाने के लिए सरकार सब्सिडी देगी। नहर से खेत तक पानी पहुंचाने की भी व्यवस्था की जाएगी।

4- स्थानीय निकाय चुनावों में दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को आरक्षण दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में भी इन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

5- पंचायतों से छीनी गई शक्तियों को वापस किया जाएगा। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाएगी और मनरेगा में समय पर भुगतान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव