World War: पूरी दुनिया इस समय जंग के दौर से गुजर रही है। एक तरह जहां रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ इजरायल और ईरान के बीच तब और भयानक हो गया जब दुनिया का सबसे ताकतवर देश इसमे कूद गया। ऐसे में आम लोगों के मन में एक सवाल लगातार घूम रहा है कि क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया है?क्या इसकी कोई आधिकारिक घोषणा भी हुई है? और अगर हुई है, तो हमें कैसे पता चलेगा?
विश्व युद्ध
वर्ल्ड वॉर यानी ऐसा वॉर जिसमें दुनिया के कई बड़े देश डायरेक्ट या इनडायरेक्ट तरीके से शामिल हों। मानव इतिहास में अब तक दो वर्ल्ड वॉर हुए हैं, फर्स्ट वर्ल्ड वॉर (1914-1918) और दूसरा वर्ल्ड वॉर (1939-1945)। दोनों ही युद्ध एक ही घटना से शुरू हुए, लेकिन धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। यह गलत धारणा है कि तीसरा विश्व युद्ध किसी मंच से आधिकारिक घोषणा के साथ शुरू हो जाएगा। आज की दुनिया में युद्ध गुप्त रूप से, साइबर हमलों, आर्थिक प्रतिबंधों, आतंकवादी हमलों और तकनीकी हथियारों के जरिए लड़े जाते हैं। इसलिए, यह अचानक शुरू हो सकता है और कई बार लोगों को महीनों बाद पता चलता है कि वे युद्ध की स्थिति में रह रहे थे।
तीसरे विश्व युद्ध का संकेत
तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में, रूस बनाम नाटो, चीन बनाम ताइवान, ईरान बनाम इज़राइल जैसे कई देशों में एक साथ युद्ध शुरू हो जाएगा। जब ये सभी संघर्ष एक ही समय में सामने आते हैं। यदि नाटो, क्वाड, एससीओ या अन्य प्रमुख सैन्य गठबंधन सक्रिय रूप से युद्ध में उतरते हैं। यदि किसी देश द्वारा परमाणु हमला किया जाता है, तो यह युद्ध का चरम संकेत होगा। बैंकिंग सिस्टम, एयरपोर्ट, सैटेलाइट और पावर ग्रिड पर साइबर हमले बढ़ जाते हैं। वैश्विक व्यापार बंद होने लगता है, पेट्रोलियम या अनाज जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छूने लगती हैं। इस तरह से तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है।
कई मोर्चों पर युद्ध जैसी स्थिति
इस समय दुनिया कई मोर्चों पर युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रही है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध, चीन की ताइवान पर नज़र, उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण और इज़राइल और ईरान के बीच तनाव, ये सभी दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा कर चुके हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं लड़ा जाएगा, बल्कि डेटा, स्पेस, इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए भी लड़ा जाएगा। तीसरे विश्व युद्ध की कोई घंटी नहीं बजेगी और कोई नेता टीवी पर इसका ऐलान नहीं करेगा। लेकिन जब एक साथ कई मोर्चों पर गोलियां चलने लगें, जब दुनिया के देश एक-दूसरे पर प्रतिबंध लगाने लगें और जब आप सामान्य जीवन से सीधे आपातकालीन स्थिति में पहुंच जाएं, तो समझ लीजिए कि तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है।
केजरीवाल की फील्डिंग आई काम, लुधियाना पश्चिम सीट पर AAP की बड़ी जीत, टूटा कांग्रेस का सपना