Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Hemant Soren Oath Ceremony: थोड़ी देर में CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, मंच पर राहुल-अखिलेश मौजूद

Hemant Soren Oath Ceremony: थोड़ी देर में CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, मंच पर राहुल-अखिलेश मौजूद

हेमंत सोरेन आज झारखंड के 14 वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। थोड़ी देर बाद रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सीएम पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में राहुल गांधी, शरद पवार, बंगाल सीएम ममता बनर्जी समेत इंडिया गठबंधन के कई बड़े दिग्गज शामिल होंगे।

Hemant Soren
inkhbar News
  • Last Updated: November 28, 2024 16:07:13 IST

रांची। हेमंत सोरेन आज झारखंड के 14 वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। थोड़ी देर बाद रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सीएम पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में राहुल गांधी, शरद पवार, बंगाल सीएम ममता बनर्जी समेत इंडिया गठबंधन के कई बड़े दिग्गज शामिल होंगे। कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है।

चौथा कार्यकाल

थोड़ी देर में राज्यपाल संतोष गंगवार हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के लिए पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी JMM के प्रमुख हेमंत सोरेन (49) का बतौर मुख्यमंत्री यह चौथा कार्यकाल होगा।विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39,791 मतों के हराया। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में सोरेन की पार्टी ने 56 सीटें जीती थी। भाजपा को सिर्फ 24 सीटों ही मिली।

ये सियासी मेहमान शामिल

हेमंत के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी,हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,मेघायल के सीएम कोंराड कोंगकल संगमा, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, महबूबा मुफ्ती, तेजस्वी यादव समेत कई अन्य नेता शामिल होंगे।

नहीं बैन होगा ISKCON! बांग्लादेश कोर्ट ने जिहादियों को दिया झटका, कहा- क्या करना है हम तय करेंगे