Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • ये लो शुरू में ही पिछड़ गए केजरीवाल! नई दिल्ली सीट से AAP मुखिया पीछे

ये लो शुरू में ही पिछड़ गए केजरीवाल! नई दिल्ली सीट से AAP मुखिया पीछे

आम आदमी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बैलेट पेपर की गिनती में ही पिछड़ गए हैं। नई दिल्ली सीट से फिलहाल भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं।

Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: February 8, 2025 08:22:19 IST

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरूआती रुझान सामने आ गए हैं। अभी भाजपा आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बैलेट पेपर की गिनती में ही पिछड़ गए हैं। नई दिल्ली सीट से फिलहाल भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं।

एग्जिट पोल्स के आंकड़े

इससे पहले बुधवार को दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग हुई। इस दौरान 60.44% लोगों ने अपने मताधिकार प्रयोग किया। मतदान खत्म होने के बाद 11 एग्जिट पोल आए, जिनमें 9 में भाजपा को तो 2 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। पोल ऑफ पोल्स की बात करें तो बीजेपी को 39, आम आदमी पार्टी को 30 और कांग्रेस पार्टी को एक सीट पर जीत मिल सकती है। इसके अलावा जेवीसी और पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को भी 1-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

27 साल बाद भाजपा की वापसी?

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। एग्जिट पोल में भाजपा सरकार का अनुमान है। अगर एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा सरकार बनती है तो यह 27 साल बाद उसकी दिल्ली की सत्ता में वापसी होगी। 1993 में बीजेपी ने 49 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। 5 साल में 3 सीएम बने थे–मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज।

 

इस बार तो हम ही जीतेंगे! वोटिंग शुरू होने से पहले बीजेपी नेताओं में लगी मंदिर पहुंचने की होड़, बोले केजरीवाल का समय खत्म

 

अगर केजरीवाल दिल्ली हारे तो टूट सकती है आम आदमी पार्टी, पंजाब में भी होगा बुरा हाल