Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • HPBOSE Class 12 Result : हिमाचल 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, 79.74% स्टूडेंट्स हुए पास

HPBOSE Class 12 Result : हिमाचल 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, 79.74% स्टूडेंट्स हुए पास

शिमला। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऑर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। सभी विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड के नतीजे hpbose.org पर जाकर देख सकते हैं। 79.74 प्रतिशत हुए पास इस साल हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट में […]

HPBOSE Class 12 Result
inkhbar News
  • Last Updated: May 20, 2023 13:47:54 IST

शिमला। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऑर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। सभी विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड के नतीजे hpbose.org पर जाकर देख सकते हैं।

79.74 प्रतिशत हुए पास

इस साल हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 105369 छात्रों में से 83418 यानी 79.74 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि 13000 से ज्यादा छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। वहीं 8139 विद्यार्थी फेल भी हुए हैं। वही टापर्स की बात की जाए तो इस बार वृंदा ठाकुर ने 98.4 फीसदी मार्क्स हासिल कर कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है। वहीं ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6 फीसदी मार्क्स हासिल कर साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है। वहीं आर्ट्स में तरणिजा शर्मा ने 97.4 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है।

रिजल्ट को ऐसे चेक करहें

  • छात्र सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें
  • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।