Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Hindon River: यमुना के बाद अब हिंडन नदी उफान पर, गाजियाबाद के कई गांवों में घुसा पानी

Hindon River: यमुना के बाद अब हिंडन नदी उफान पर, गाजियाबाद के कई गांवों में घुसा पानी

Hindon River, Inkhabar। हिंडन नदी का पानी नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में भर गया है। जानकारी के अनुसार अटौर, फर्रुखनगर, असालतपुर, सिटी फॉरेस्ट आदि एरिया बाढ़ की चपेट में आने से डूब गए हैं। वहीं गाजियाबाद के करहेड़ा में रविवार को हिंडन नदी की बाढ़ देखने गए दो बच्चों की डूबने से मौत […]

Hindon River: यमुना के बाद अब हिंडन नदी उफान पर, गाजियाबाद के कई गांवों में घुसा पानी
inkhbar News
  • Last Updated: July 24, 2023 23:02:33 IST

Hindon River, Inkhabar। हिंडन नदी का पानी नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में भर गया है। जानकारी के अनुसार अटौर, फर्रुखनगर, असालतपुर, सिटी फॉरेस्ट आदि एरिया बाढ़ की चपेट में आने से डूब गए हैं। वहीं गाजियाबाद के करहेड़ा में रविवार को हिंडन नदी की बाढ़ देखने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय आनंद शर्मा और क्रिश मिश्रा के रुप में हुई है।

यूपी के 13 जिले बाढ़ग्रस्त

इस समय यमुना की सहायक नदी हिंडन में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। नदी में आई बाढ़ का पानी गाजियाबाद के साहिबाबाद और ग्रेटर नोएडा के कुछ इलाकों में घुस गया है। इसके अलावा गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से यूपी के कुल 13 जिले इस समय बाढ़ग्रस्त हैं। वहीं अलीगढ़, बदायूं, बिजनौर, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, कासगंज, नोएडा, सहारनपुर, शाहजहांपुर, शामली जिलों के 331 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने 25 हजार से ज्यादा लोगों के बचाव के लिए 61 शेल्टर होम बनाए हैं।

बिजली घरों में घुसा पानी

इसके अलावा बाढ़ के पानी से 220 केवी मुख्य उपकेंद्र मोरटी और 132 केवी मुख्य उपकेंद्र कान्हा उपवन (करेहड़ा) में पानी भर गया है। पानी के मशीनों तक पहुंचने और करंट उतरने की आशंका के चलते दोनों बिजली घरों की बिजली सप्लाई को भी काट दिया गया है। वहीं पावर कारपोरेशन ने भी लोगों से पानी जमा करने का अनुरोध किया है।