Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • मस्जिद में घुसे तो सिर धड़ से अलग कर देंगे! संभल के मुसलमानों ने भरी हुंकार, कितनों को मारोगे लाख पैदा करेंगे

मस्जिद में घुसे तो सिर धड़ से अलग कर देंगे! संभल के मुसलमानों ने भरी हुंकार, कितनों को मारोगे लाख पैदा करेंगे

वायरल हो रहे वीडियो में मुस्लिम युवक कह रहा है कि ये लोग एक बिलाल को मारेंगे तो 100 बिलाल पैदा होंगे। मस्जिद के अंदर कोई पैर रखकर दिखा दें अगर उसका सिर धड़ से अलग नहीं कर दिया तो फिर कहना।

Violence in Sambhal
inkhbar News
  • Last Updated: November 28, 2024 22:35:14 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल में हुए बवाल को लेकर पुलिस जांच पड़ताल जारी है। मामले में अब तक 31 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। वहीं शुक्रवार को होने वाले जुमे की नमाज को लेकर पुलिस मुस्तैद है।अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही रही है। इसी बीच संभल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लाख पैदा होंगे

वायरल हो रहे वीडियो में मुस्लिम युवक कह रहा है कि ये लोग एक बिलाल को मारेंगे तो 100 बिलाल पैदा होंगे। मस्जिद के अंदर कोई पैर रखकर दिखा दें अगर उसका सिर धड़ से अलग नहीं कर दिया तो फिर कहना। युवक के इन कहने पर कुछ मुस्लिम लोग उसे वहां से साइड कराने की कोशिश करने लगते हैं।

क्या है मामला

बता दें कि रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को जलाकर ख़ाक कर दिया। हिंसक भीड़ पुलिस पर भारी मात्रा में पथराव कर रही थी। छतों से पुलिस पर पत्थर फेंके जा रहे थे। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। हिंसा के बाद से लोग अपने घरों में ताला लगाकर गायब है।

यह भी पढ़ें-

संभल अभी जल रहा है और आप दरगाह पर आ गए, चंद्रशेखर आजाद बोले मंदिर के नीचे बौद्ध मठ ढूंढने लगे तो..