Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • भारत को Oscar में मिली पहली सफलता, द एलिफेंट व्हिस्पर्स को इस कैटिगरी में मिला अवॉर्ड

भारत को Oscar में मिली पहली सफलता, द एलिफेंट व्हिस्पर्स को इस कैटिगरी में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली। 95वें अकादमी अवॉर्ड में भारत की तरफ से द एलिफेंट व्हिस्पर्स को शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था, जिसमें इस फिल्म ने बाजी मारते हुए Oscar अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह देश के लिए काफी गर्व का पल है। इस साल यह भारत का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। बता […]

Oscar
inkhbar News
  • Last Updated: March 13, 2023 08:06:46 IST

नई दिल्ली। 95वें अकादमी अवॉर्ड में भारत की तरफ से द एलिफेंट व्हिस्पर्स को शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था, जिसमें इस फिल्म ने बाजी मारते हुए Oscar अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह देश के लिए काफी गर्व का पल है। इस साल यह भारत का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। बता दें, इस कैटिगरी में ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंच, अर्जेंटीन 1985, क्लोज, ईओ और द क्वाइट गर्ल के बीच कांटे की टक्कर थी। लेकिन इन सब से आगे निकलते हुए द  वेस्टर्न फ्रंट को यह अवार्ड मिला।

भारतीय फिल्मेकर गुनीत मोंगा की यह फिल्म एक फैमिली से संबंधित है, जो तमिलनाडु के मुदुमलई टाइगर रिजर्व में दो अनाथ हाथी के बच्चों को गोद लेती है। इस बार भारत की तरफ से 3 नॉमिनेशन हैं, जिसमें बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए फिल्म आरआरआर का गाना नाटू-नाटू, डॉक्यूमेंटी फीचर फिल्म की कैटेगरी में फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स और ओरिजिनल शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में दी एलिफेंट व्हिस्पर्स को फाइनल नॉमिनेशन मिला है।

इसके अलावा भारत को डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म की कैटेगरी में निराशा हाथ लगी है। इस कैटेगरी में Navalny को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। डेनियल रोहर के डायरेक्शन में बनी Navalny एक रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी और  उनकी घटनाओं के इर्द- गिर्द घूमती है।

नाटू-नाटू से देश को उम्मीद

बता दें, इस साल गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स और हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स 2023 में फिल्‍म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने पुरस्‍कार जीते हैं। वहीं अब इसे 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्‍ट ऑरिजनल सॉन्‍ग कैटेगरी के लिए चुना गया है। परिणामों का एलान होने में भी कुछ ही घंटे बचे हैं, ऐसे में भारत के लोगों को इसके पुरस्‍कार जीतने की काफी उम्‍मीद है। अब देखना यह है कि इस बार आरआरआर के गाने नाटू नाटू को ये जीत हासिल होगी या नहीं।