Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • USA: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भारतीय मूल के छात्र की गोली मारकर हत्या

USA: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भारतीय मूल के छात्र की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक 21 वर्षीय भारतीय मूल के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक छात्र की पहचान जूडे चाको के रूप में हुई है। पुलिस ने क्या कहा ? पुलिस के अनुसार ये युवक सोमवार को काम से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात […]

अमेरिका
inkhbar News
  • Last Updated: May 30, 2023 07:53:15 IST

नई दिल्ली। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक 21 वर्षीय भारतीय मूल के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक छात्र की पहचान जूडे चाको के रूप में हुई है।

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस के अनुसार ये युवक सोमवार को काम से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बता दें, जूडे चाको एक छात्र था और साथ में ही एक पार्ट-टाइम काम भी करता था। लूट के प्रयास के दौरान छात्र पर हमला किया था।

 अप्रैल माह में भी हुई थी हत्या

बता दें, इस साल इस तरह की ये दूसरी घटना है। इससे पहले आंध्र प्रदेश के एक 24 वर्षीय छात्र की 21 अप्रैल 2023 को भी अमेरिका के एक पेट्रोल पंप पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान साईश वीरा के रूप में हुई थी, जो ओहियो के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। पुलिस ने बताया था कि ड्यूटी के दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।