Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • IPL 2025: प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी मुंबई इंडियंस, दिल्ली को 59 रन से रौंदा

IPL 2025: प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी मुंबई इंडियंस, दिल्ली को 59 रन से रौंदा

MI इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। इससे पहले गुजरात, बेंगलुरु और पंजाब पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 22, 2025 08:05:40 IST

MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। बुधवार को खेले गए अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से शिकस्त दी।

बता दें कि MI इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। इससे पहले गुजरात, बेंगलुरु और पंजाब पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं।

121 पर ऑल आउट हुई दिल्ली

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 18.2 ओवर में 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सबसे ज्यादा 39 रन समीर रिजवी के बल्ले से निकले। वहीं जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3-3 विकेट झटके।

मुंबई इंडियंस ने बनाए थे 180 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई ने 5 विकेट गंवाकर 180 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 73 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने नमन धी़र के साथ मिलकर अंतिम 12 गेंदों पर 48 रन जोड़ दिए। नमन ने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट हासिल किए।

Tags

MI vs DC