Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • UP Weather: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

UP Weather: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

लखनऊ। इस समय उत्तर प्रदेश गर्मी से बेहाल है। कई जगह तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने अब से कुछ देर पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज व बिजली चकमने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक […]

बारिश
inkhbar News
  • Last Updated: April 19, 2023 18:07:06 IST

लखनऊ। इस समय उत्तर प्रदेश गर्मी से बेहाल है। कई जगह तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने अब से कुछ देर पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज व बिजली चकमने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों में बारिश होने की आशंका जताई है।

इन जिलों में होगी बारिश

अतुल कुमार के अनुसार यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाके में बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा आज भी प्रदेश के कुछ जिलों मे बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

हिमाचल में हुई बर्फवारी

इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीते 24 घंटे से हिमाचल प्रदेश के मनाली और आसपास के इलाकों में मौसम खराब है। यहां लगातार बारिश का दौर जारी है। आज सुबह से ही अटल-टनल, सोलंग वैली और रोहतांग के आस-पास वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते मैदानी इलाकों के मौसम में भी बदलाव आ सकता है।

मैदानी इलाकों में बरसात की उम्मीद

वहीं बात मैदानी इलाकों की करें तो आज बुधवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार और कल गुरुवार को हल्की बरसात की उम्मीद लगाई जा रही है। IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का प्रभाव 19 और 20 अप्रैल को दिखेगा। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।