Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • जान्हवी कपूर बॉयफ्रेंड संग पहुंची तिरुपति मंदिर, भगवान वेंकटेश्वर के किए दर्शन, तस्वीरें वायरल

जान्हवी कपूर बॉयफ्रेंड संग पहुंची तिरुपति मंदिर, भगवान वेंकटेश्वर के किए दर्शन, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुडअभिनेत्री जान्हवी कपूर शनिवार को अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने शिखर पहाड़िया के साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

Janhvi Kapoor reached Tirupati temple with boyfriend,
inkhbar News
  • Last Updated: January 4, 2025 22:36:11 IST

मुंबई : जान्हवी और शिखर आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर पहुंचे।दोनों ही पारंपरिक परिधान पहने नजर आए। जान्हवी ने गहरे लाल-बैंगनी रंग की साड़ी के साथ इसी रंग का ब्लाउज पहना था। इसमें सफेद बॉर्डर बेहद आकर्षक लग रहा था। साथ ही गले में सफेद हार के साथ वह बेहद आकर्षक लग रही थीं।

दक्षिण भारतीय परिधान में आये नजर

शिखर की बात करें तो वह पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधान पहने नजर आए, जिसमें नीचे सफेद धोती और ऊपर तौलिया था। दोनों को देखने के लिए तिरुपति मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर पहुंचकर जान्हवी ने भगवान वेंकटेश्वर को नमन किया।

जान्हवी किसे डेट कर रही है

आपको बता दें कि जान्हवी कपूर पिछले कुछ समय से बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। बचपन के प्रेमी कहे जाने वाले ये दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे के साथ अच्छे से रह रहे हैं।

‘शिखर’ नाम का पेंडेंट पहने दिखीं

दरअसल, जान्हवी को ‘शिखर’ नाम का पेंडेंट पहने भी देखा गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी के बॉलीवुड में आने के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं, लेकिन आखिरकार वे एक दूसरे के पास वापस आ गए। जान्हवी ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार शिखर को बेहद पसंद करता है। ताजा चर्चाओं के मुताबिक, जान्हवी और शिखर 2025 के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

वर्कफ्रंट जानें

काम की बात करें तो जान्हवी कपूर और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की क्रॉस-कल्चरल रोमांस फिल्म ‘परम सुंदरी’ 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सिद्धार्थ के किरदार का नाम ‘परम’ और जान्हवी के किरदार का नाम ‘सुंदरी’ है।

यह भी पढ़ें :-

गोविंदा के इन हरकतों के वजह से पत्नी सुनीता आहूजा अलग घर में रहने लगी

ONGC में उच्च-स्तरीय पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

धीरेंद्र शास्त्री की भभूति में मचाई भगदड़, महिलाओं के फूले सांस लेकिन लोग नहीं माने