नई दिल्ली। रस्सी कूदना आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। रोजाना सिर्फ 10-15 मिनट भी रस्सी कूदने से आपके शरीर में कई तरह के बदलाव आते है। आइए जानते हैं कि रस्सी कूदने से शरीर में किस तरह के बदलाव आते हैं। ये बदलाव इतने शानदार होंगे कि आप इस आदत को हमेशा के लिए अपनाना चाहेंगे। आइए जानते हैं रस्सी कूदने से होने वाले अच्छे बदलावों के बारे में।

ब्लड फ्लो अच्छा होता है

रस्सी कूदना एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है। प्रतिदिन तेजी से रस्सी कूदने से शरीर में ब्लड फ्लो अच्छे से होता है। ऐसे में, एक महीने तक रेगुलर रस्सी कूदने से आपके स्टैमिना में वृद्धि होती है। फेफड़ों की क्षमता बढ़ने लगती है। रोजाना 10 से 15 मिनट रस्सी कूदना दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। कार्डियो एक्सरसाइज से दिल मजबूत बनता है। साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियां भी धीरे-धीरे ठीक होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका दिल मजबूत बने तो आप रोजाना स्कीपिंग करें। यह आपको लंबे समय तक हेल्दी रखेगा। साथ ही हार्ट डिजीज के खतरे को भी कम करेगा। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो रस्सी कूदना आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन्स में से एक है।

हड्डियां मजबूत बनती है

अगर आप तेजी से अपना वजन घटाना चाहते है तो इसके लिए आपको स्कीपिंग करने की जरूरत है। रस्सी कूदने से बहुत तेजी से कैलोरी बर्न होती है। यही वजह है कि केवल 10 मिनट की स्किपिंग एक्सरसाइज लगभग 30 मिनट की जॉगिंग करने के बराबर कैलोरी बर्न करती है। इसे अपने रूटीन में स्कीपिंग को शामिल कर सकते है। रस्सी कूदना एक वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज है, जिसका मतलब है कि यह आपकी हड्डियों पर हल्का दबाव डालता है। इससे हड्डिया मजबूत होती है। साथ ही रस्सी कूदने से पड़ने वाले दबाव से डेंसिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़े

मुर्शिदाबाद हिंसा पहलगाम जैसी, BJP बोली दोनों जगह हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा गया