Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Karnataka Election: कर्नाटक के बीदर में PM Modi ने रैली को किया संबोधित, जानिए क्या-क्या कहा

Karnataka Election: कर्नाटक के बीदर में PM Modi ने रैली को किया संबोधित, जानिए क्या-क्या कहा

Karnataka Election, बीदर। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले है। इससे पहले PM Modi आज रैली को संबोधित करने के लिए बीदर के हुमनाबाद पहुंचे हुए है। इस दौरान रैली में PM Modi ने कर्नाटक को देश का नंबर 1 राज्य बनाने के संकल्प रखा उन्होंने कहा ये चुनाव कर्नाटक को देश […]

PM Modi
inkhbar News
  • Last Updated: April 29, 2023 12:58:43 IST

Karnataka Election, बीदर। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले है। इससे पहले PM Modi आज रैली को संबोधित करने के लिए बीदर के हुमनाबाद पहुंचे हुए है। इस दौरान रैली में PM Modi ने कर्नाटक को देश का नंबर 1 राज्य बनाने के संकल्प रखा उन्होंने कहा ये चुनाव कर्नाटक को देश का नंबर 1 राज्य बनाने का चुनाव है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी कई सारे हमले किए।

क्या बोले PM Modi

PM Modi ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में मेरी शुरुआत बीदर से हो रही है। बीदर की जनता का आशीर्वाद मुझे तब भी मिला था जब मैं पीएम पद का उम्मीदवार बना था। आज इतनी बड़ी संख्या में यहां आकर आपने मुझे संदेश दे दिया है कि इस बार फिर भाजपा सरकार वापस आने वाली है। ये चुनाव कर्नाटक को देश में नंबर-1 राज्य बनाने का चुनाव है।

PM Modi ने कहा कि कर्नाटक का ये चुनाव केवल 5 साल के लिए सरकार बनाने के लिए नहीं है, बल्कि कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है। ये विकसित भारत के लिए कर्नाटक की बड़ी भूमिका तय करने वाला चुनाव है और भारत विकसित तभी होगा जह कर्नाटक का कोना-कोना विकसित होगा।

डबल इंजन की सरकार का रहना जरूरी 

PM Modi ने कहा कि, कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने के लिए यहां डबल इंजन सरकार का बने रहना बहुत जरूरी है। जब केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की भाजपा सरकार की डबल शक्ति लगेगी तो कर्नाटक को नंबर वन बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। ये डबल इंजन सरकार का ही फायदा है कि भाजपा सरकार के रहते हुए कर्नाटक में विदेशी निवेश में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

कांग्रेस पर किया हमला

कांग्रेस की सरकार के दौरान हर साल 30 हजार करोड़ रुपए के आस-पास विदेशी निवेश कर्नाटक में आता था, लेकिन भाजपा की सरकार में अब हर साल करीब 90 हजार करोड़ का विदेशी निवेश कर्नाटक में आ रहा है। इसके अलावा कांग्रेस के राज में 100 से ज्यादा ऐसी सिंचाई योजानाएं थी जो दशकों से लटकी हुई थी। लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि बीते 9 सालों में ही दशकों से अधूरी पड़ी 60 से ज्यादा सिंचाई योजनाओं को हम पूरा कर चुके हैं।

कांग्रेस ने 91 बार दी गालियां

PM Modi ने कहा कि, इस चुनाव में भी कांग्रेस ने मुझे फिर से गालियां देना शुरु कर दिया है। अब तक मुझे कांग्रेस के लोगों ने 91 बार अलग-अलग गालियां दी है। अगर कांग्रेस ने इतनी मेहनत सुशासन के लिए की होती तो आज कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा नहीं हुई होती।