Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • नई दिल्ली सीट से केजरीवाल-प्रवेश वर्मा ने भरा पर्चा, AAP बोली हनुमान जी हमारे साथ

नई दिल्ली सीट से केजरीवाल-प्रवेश वर्मा ने भरा पर्चा, AAP बोली हनुमान जी हमारे साथ

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।

Pravesh Verma
inkhbar News
  • Last Updated: January 15, 2025 12:15:14 IST

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आज नई दिल्ली सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। दोनों नेताओं ने एक ही दिन नामांकन दाखिल किया है।  नामांकन दाखिल करने से पहले अरविंद केजरीवाल महिला समर्थकों के साथ वाल्मीकि मंदिर पहुंचे और पूजा की। इसके बाद हनुमान मंदिर गए, जहां उन्होंने कहा कि भगवान हमारे साथ हैं।

पूर्व सीएम के बेटों से टक्कर

आपको बता दें कि बीजेपी ने नई दिल्ली सीट से पूर्व CM केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को उतारा है, वहीं कांग्रेस की तरफ से संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया गया है। संदीप दीक्षित और प्रवेश वर्मा दोनों दिल्ली के पूर्व सीएम के बेटे हैं। प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं जबकि संदीप दीक्षित शीला दीक्षित के बेटे हैं। दोनों के चुनावी मैदान में उतरने से केजरीवाल के लिए इस बार मुकाबला जीतना कठिन हो।

5 फरवरी को है वोटिंग

बता दें कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी। 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

एक करोड़ 55 लाख वोटर्स डालेंगे वोट

चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में कुल एक करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इसमें 83 लाख से ज्यादा पुरुष मतदाता और 79 लाख महिला वोटर्स हैं। 830 ऐसे वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 100 से अधिक है। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 0.8 लाख है। 33 हजार 330 पोलिंग स्टेशन बनाये जाएंगे।

 

बीजेपी-कांग्रेस की जुगलबंदी से पर्दा हटाएगा ये दिल्ली चुनाव, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा

एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी गई धमकी , होने वाला हैं बाबा सिद्दीके 2.0!, जानें पूरा मामला