Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Delhi Murder Case: जानिए कैसे पकड़ में आया साहिल, गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद घर पर किया था फोन

Delhi Murder Case: जानिए कैसे पकड़ में आया साहिल, गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद घर पर किया था फोन

Delhi Murder Case, नई दिल्ली। रविवार को राजधानी दिल्ली में साहिल नाम के युवक ने अपनी 16 साल की गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुए है। जिसके बाद 24 घंटे के अंदर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब सोमवार को आरोपी […]

Delhi Murder Case: जानिए कैसे पकड़ में आया साहिल, गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद घर पर किया था फोन
inkhbar News
  • Last Updated: May 30, 2023 09:38:03 IST

Delhi Murder Case, नई दिल्ली। रविवार को राजधानी दिल्ली में साहिल नाम के युवक ने अपनी 16 साल की गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुए है। जिसके बाद 24 घंटे के अंदर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब सोमवार को आरोपी साहिल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कहीं खुलासे किए है। जानिए उन्होंने क्या कहा –

पुलिस ने क्या कहा ?

मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी साहिल ने गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद अपने मोबाइल फोन को बंद कर लिया था और पुलिस को गुमराह करने के लिए घर पर ही छोड़कर फरार हो गया था। जिसके बाद से ही पुलिस की कई  टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

3 साल से थे दोस्त

बता दें, नाबालिग लड़की की प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मृतका को कई बार चाकू से गोदा गया था। जिसके बाद उसके सिर पर पत्थर से हमला किया जिससे उसकी खोपड़ी फट गई। बताया जा रहा है, साहिल और नाबालिग लड़की पिछले 3 साल से दोस्त थे। मृतका साहिल से अलग होना चाह रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि साहिल लड़की द्वारा रिश्ता खत्म करने के चलते गुस्सा था। इस मामले को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था जिस कारण साहिल ने नाबालिग गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया।