Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • जानिए आखिर क्या होता है NSA जिसके तहत Amritpal की हुई है गिरफ्तारी

जानिए आखिर क्या होता है NSA जिसके तहत Amritpal की हुई है गिरफ्तारी

चंडीगढ़। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। बता दें, पूरे 36 दिन बाद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल ने पंजाब की मोगा पुलिस के सामने आज सरेंडर किया है। जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह को मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया है। बता दें, रोडे गांव का […]

NSA
inkhbar News
  • Last Updated: April 23, 2023 11:43:53 IST

चंडीगढ़। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। बता दें, पूरे 36 दिन बाद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल ने पंजाब की मोगा पुलिस के सामने आज सरेंडर किया है। जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह को मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया है। बता दें, रोडे गांव का खालिस्तानी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले से भी संबंध बताया जाता है, ये भिंडरावाले का पैतृक गांव है।

अमृतपाल पिछले एक महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। इस बीच पंजाब पुलिस के IGP सुखचैन सिंह गिल ने मीडिया से बात करते हुए गिरफ्तारी को लेकर सारी जानकारी दी। वहीं उन्होंने बताया कि अमृतपाल के खिलाफ NSA के तहत वारंट जारी हुआ था। जिसके तहत अमृतपाल की गिरफ्तारी हुई है। ऐसे में जानिए क्या होता है NSA –

क्या होता NSA ?

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून या नेशनल सिक्योरिटी एक्ट केंद्र और राज्य सरकारों को विशेष शक्ति प्रदान करता है। जिसके तहत सरकार किसी संदिग्ध नागरिक या विशेष परिस्थितियों में विदेशी नागरिक को भी गिरफ्तार कर सकती है। इस एक्ट के तहत यदि सरकार को यह लगता है कि कोई व्यक्ति देश में कानून व्यवस्था को खराब कर सकता है, तो उसको गिरफ्तार करने के आदेश दिए जाते है। यह एक्ट 1980 में इंदिरा गांधी के शासनकाल में बना था। इस एक्ट के तहत गिरफ्तारी पहले तीन माह के लिए की जाती और बाद में जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

पंजाब पुलिस ने क्या कहा ?

IGP सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि, हमें अमृतपाल के रोडे गांव के गुरुद्वारे में मौजूद होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद हमने गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को रखते हुए अमृतपाल को गिरफ्तार किया है। अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।

आईजीपी ने कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ NSA के तहत वारंट जारी हुए थे। जिसके तहत उसकी गिरफ्तारी की गई है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पंजाब के लोगों ने शांति, कानून व्यवस्था बनाई रखी, जिसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। हमने ऑपरेशन चलाकर सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर अमृतपाल गिरफ्तार किया था। फिलहाल पंजाब में कानून व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द्र बना हुआ है और किसी भी तरह की अप्रिया घटना की कोई आशंका नहीं है।