Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Kaustav Bagchi को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार, ममता बनर्जी के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी

Kaustav Bagchi को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार, ममता बनर्जी के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी

कोलकाता। कांग्रेस नेता और वकील Kaustav Bagchi को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आज सुबह सात बजे कौस्तव बागची को उनके घर से गिरफ्तार किया। बता दें, Kaustav Bagchi ने एक निजी प्राइवेट टेलीविजन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। […]

Kaustav Bagchi
inkhbar News
  • Last Updated: March 4, 2023 12:35:52 IST

कोलकाता। कांग्रेस नेता और वकील Kaustav Bagchi को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आज सुबह सात बजे कौस्तव बागची को उनके घर से गिरफ्तार किया। बता दें, Kaustav Bagchi ने एक निजी प्राइवेट टेलीविजन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद बर्टोला पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की है।

Kaustav Bagchi को लेकर पुलिस का बयान

बता दें, मामले पर कोलकता के बर्टोला के पुलिस स्टेशन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके बाद तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस बल की एक टीम मध्यरात्रि में करीब तीन बजे बैरकपुर स्थित उनके आवास पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने उनसे कई घंटे तक पूछताछ की, कड़ी पूछताछ किए जाने के बाद पुलिस ने करीब सुबह साढ़े सात बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि Kaustav Bagchi के खिलाफ भारतीय दंड सहिता की धारा 120बी, 354ए, 504, 505, 509, 506 और 153 के तहत मामला दर्ज किया है। वही Kaustav Bagchi को आज बैंकशाल अदालत में पेश किया जाएगा।

बंगाल कांग्रेस के प्रवक्ता का बयान

गिरफ्तारी का पता चलने के बाद सुबह करीब 4 बजे Kaustav Bagchi ने अपने फेसबुक प्रोफाइल में पोस्ट किया कि, आखिरकार मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता सुमन रॉय चौधरी ने कहा कि, मैं आधी रात में Kaustav Bagchi को गिरफ्तार करने के लिए कोलकाता पुलिस की कड़ी निंदा करता हूं, पश्चिम बंगाल की सरकार किसी की अभिव्यक्ति की आजादी नहीं छीन सकती है, सरकार को कौस्तव बागची को रिहा करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी उपचुनाव में टीएमसी की हार के बाद बदला लेने के लिए हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। राज्य में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।