Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • उत्तराखंड में बड़ा हादसा, उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पर लैंडस्लाइड, मलबे में फंसे कई श्रद्धालु

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पर लैंडस्लाइड, मलबे में फंसे कई श्रद्धालु

Uttarkashi landslide:उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौ कैंची में यमुनोत्री मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। सोमवार दोपहर यमुनोत्री मार्ग पर अचानक भूस्खलन हो गया। इसे देख कुछ श्रद्धालुओं ने भागकर अपनी जान बचाई। कुछ फंस गए। अब तक मिली जानकारी के अनुसार एक श्रद्धालु घायल हुआ है, जबकि दो के मलबे में फंसे […]

Landslide on Yamunotri road in Uttarkashi
inkhbar News
  • Last Updated: June 23, 2025 18:58:43 IST

Uttarkashi landslide:उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौ कैंची में यमुनोत्री मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। सोमवार दोपहर यमुनोत्री मार्ग पर अचानक भूस्खलन हो गया। इसे देख कुछ श्रद्धालुओं ने भागकर अपनी जान बचाई। कुछ फंस गए। अब तक मिली जानकारी के अनुसार एक श्रद्धालु घायल हुआ है, जबकि दो के मलबे में फंसे होने की खबर है। स्थानीय अधिकारियों ने मलबे में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया, “यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आज दोपहर भूस्खलन की सूचना मिली। मैं आनन-फानन में बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचा। भूस्खलन में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि दो लोग मलबे में फंसे हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल यातायात रोक दिया गया है।”

उत्तरकाशी डीएम ने दी जानकारी

वहीं, उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौ कैंची में भूस्खलन की घटना हुई है। मलबे की चपेट में आने से एक श्रद्धालु घायल हो गया है। घायल श्रद्धालु मुंबई का रहने वाला है। फिलहाल उसे उपचार के लिए जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

30 अप्रैल से शुरू हुई थी चारधाम यात्रा

बता दें कि वर्ष 2025 की चारधाम यात्रा 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ के कपाट खोले गए थे। चारधाम यात्रा के लिए लाखों श्रद्धालु देवों की नगरी उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। चारधाम यात्रा का पारंपरिक मार्ग यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ है। यात्रा आमतौर पर हरिद्वार या ऋषिकेश से शुरू होती है और फिर यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ तक जाती है।

‘आप स्कूल में एडमिशन करा दो…’, नन्हीं बच्ची ने CM योगी से लगाई गुहार, Video जमकर हो रहा वायरल

‘इस बार न पेड़ कटेंगे न ही…’ कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर संभल के दबंग CO अनुज चौधरी ने जारी किया फरमान, मुसलमानों से कही ये बात