Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • इसरो के 101वें सैटेलाइट की लॉन्चिंग विफल, अचानक आई गड़बड़ी की वजह से नहीं पूरा हो पाया मिशन

इसरो के 101वें सैटेलाइट की लॉन्चिंग विफल, अचानक आई गड़बड़ी की वजह से नहीं पूरा हो पाया मिशन

प्रथम और द्वितीय चरण की सफलता के बाद तीसरे चरण में EOS-09 में समस्या आ गई। ISRO के प्रमुख वी नारायणन ने बताया कि यह 101वां लॉन्च प्रयास था। PSLV-C61 की प्रक्रिया दूसरे चरण तक सामान्य रही मगर तीसरे चरण में ऑब्जर्वेशन में आई गड़बड़ी के चलते यह मिशन पूरा नहीं हो सका।

ISRO में नौकरी करने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर भर्ती
inkhbar News
  • Last Updated: May 18, 2025 08:44:35 IST

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने रविवार की सुबह 5:59 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C61) के जरिए अपना 101वां सैटेलाइट EOS-09 (अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट) लॉन्च किया, लेकिन यह विफल रहा।

ISRO चीफ ने ये बताया

प्रथम और द्वितीय चरण की सफलता के बाद तीसरे चरण में EOS-09 में समस्या आ गई। ISRO के प्रमुख वी नारायणन ने बताया कि यह 101वां लॉन्च प्रयास था। PSLV-C61 की प्रक्रिया दूसरे चरण तक सामान्य रही मगर तीसरे चरण में ऑब्जर्वेशन में आई गड़बड़ी के चलते यह मिशन पूरा नहीं हो सका।

बता दें कि यह PSLV की कुल 63वीं उड़ान थी, जबकि PSLV-XL कॉन्फिगरेशन के साथ यह 27वीं उड़ान थी। इससे पहले वैज्ञानिक मनीष पुरोहित ने जानकारी दी था कि EOS-09 पहले लॉन्च किए गए RISAT-1 का फॉलो-ऑन मिशन है।

ISRO ने दी थी जानकारी

इससे पहले इसरो ने X पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि EOS-09 की ऊंचाई 44.5 मीटर और वजन 321 टन है। इसे 4 चरणों में तैयार किया गया है। इस मिशन में EOS-09 सैटेलाइट को सन सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट (SSPO) में स्थापित करना था।

EOS-09 को रिमोट सेंसिंग डेटा प्रदान करने हेतु डिजाइन किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य खासकर सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों और घुसपैठ की निगरानी करना था।

यह भी पढ़ें-

अल्लाह पड़ोसियों की दुम सीधी कर दें… हज यात्रियों से ये क्या बोल गए ओवैसी

Tags

ISRO News