Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Maharashtra बजट: 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य

Maharashtra बजट: 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस आज राज्य का बजट 2 बजे पेश करेंगे। बता दें, यह एकनाथ शिंदे सरकार का पहला बजट होगा। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि गुरुवार को हमारा बजट पेश होगा। इसमें हमारी सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा […]

बजट
inkhbar News
  • Last Updated: March 9, 2023 13:47:22 IST

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस आज राज्य का बजट 2 बजे पेश करेंगे। बता दें, यह एकनाथ शिंदे सरकार का पहला बजट होगा। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि गुरुवार को हमारा बजट पेश होगा। इसमें हमारी सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर कोई अनुमान लगा रहा है कि बजट उनके लिए क्या मायने रखता है। मैं आपको बता सकता हूं कि यह बजट महिलाओं और मध्यम वर्ग की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

बताया जा रहा है कि शिंदे-फडणवीस सरकार के पहले बजट में किसानों के लिए बड़े पैकेज की घोषणा करने के साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा सकता है। इसके अलावा फडणवीस विदर्भ लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते है।

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य

महाराष्ट्र सरकार ने 2030 तक राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य की आर्थिक विकास की गति को 11 प्रतिशत की दर से बढ़ाना होगा। ऐसे में वित्त मंत्री फडणवीस अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बजट में अहम घोषणाएं कर सकते हैं।

6.8% की रफ्तार से अर्थव्यवस्था बढ़ने की उम्मीद

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधानसभा में साल 2022-23 के लिए महाराष्ट्र आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था। इसमें अनुमान लगाया गया है कि साल 2022-23 के दौरान राज्य की अर्थव्यवस्था के 6.8 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2022-23 में राजकोषीय घाटा 2.5% रहने की उम्मीद जताई गई है। वही राज्य के लिए कृषि और संबद्ध गतिविधियों के क्षेत्र में 10.2 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र में 6.1 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।