Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • मुंबई में कल होगी महायुति की बैठक, 26 नवंबर को शपथ ग्रहण!

मुंबई में कल होगी महायुति की बैठक, 26 नवंबर को शपथ ग्रहण!

महाराष्ट्र में वोटों की गिनती के बीच खबर आ रही है कि महायुति कल मुंबई में बैठक करने जा रही है। इसी के साथ 26 नवंबर को शपथ ग्रहण का भी कार्यक्रम है। वहीं 25 तारीख को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। 26 तारीख को सरकार बनेगी। यानी 26 नवंबर को नई सरकार शपथ लेगी।

Mahayuti Meeting
inkhbar News
  • Last Updated: November 23, 2024 12:18:28 IST

मुंबईः महाराष्ट्र में आज चुनाव के नतीजों की घोषणा होगी।  कुछ ही पलों में यह साफ हो  जाएगा कि महाराष्ट्र में किसकी सत्ता होगी। सुबह 8 बजे से वोटो की गिनती शुरू हो गई हो गई जो देर शाम तक चलेगी। महाराष्ट्र के शुरूआती रूझानों में सत्तारूढ़ महायुति आगे चल रही है।

कल होगी महायुति की बैठक

महाराष्ट्र में वोटों की गिनती के बीच खबर आ रही है कि महायुति कल मुंबई में बैठक करने जा रही है। इसी के साथ 26 नवंबर को शपथ ग्रहण का भी कार्यक्रम है। वहीं 25 तारीख को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। 26 तारीख को सरकार बनेगी। यानी 26 नवंबर को नई सरकार शपथ लेगी।

महाराष्ट्र मे चली महायुति की आंधी

जैसे-जैसे समय बीतना शुरू हुआ, महायुति रुझानों में एक तरफा जीत हासिल करने लगी। महायुति को 200 से अधिक सीट मिलती नजर आ रही है। वहीं महाविकास अघाड़ी गठबंधन को बीजेपी के मुकाबले आधी सीट भी नहीं मिल रही है। एमवीए मात्र 55 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। आपको बता दें बीजेपी 149 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें 128 सीटों पर आगे चल रही है। इसका मतलब बीजेपी 86% सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

ये भी पढ़ेंः-बीजेपी के इस दांव से राहुल बाबा चारों खाने चित्त, जलवा हो जाएगा खत्म!

NDA या INDIA…महाराष्ट्र झारखंड में किसका रहेगा दबदबा? थोड़ी देर में आएगा रिजल्ट