Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • महेंद्र सिंह धोनी ICC Hall of Fame, रवि शास्त्री ने कर दी जेबकतरे से तुलना, होश उड़ाने वाली है वजह

महेंद्र सिंह धोनी ICC Hall of Fame, रवि शास्त्री ने कर दी जेबकतरे से तुलना, होश उड़ाने वाली है वजह

ICC Hall Of Fame: महेंद्र सिंह धोनी को ICC ने सबसे बड़ा सम्मान दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को ICC ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। यह सम्मान पाने वाले वह भारत के 11वें खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी का नाम अब क्रिकेट के इतिहास में […]

ICC Hall Of Fame
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2025 16:33:14 IST

ICC Hall Of Fame: महेंद्र सिंह धोनी को ICC ने सबसे बड़ा सम्मान दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को ICC ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। यह सम्मान पाने वाले वह भारत के 11वें खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी का नाम अब क्रिकेट के इतिहास में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गया है।

सोमवार को ICC ने धोनी को हॉल ऑफ फेम में शामिल करने की औपचारिक घोषणा की। धोनी को यह सम्मान तीन बड़ी ICC ट्रॉफी जीतने और उनकी शानदार कप्तानी के लिए दिया गया है। उन्होंने भारत को 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई। यह उपलब्धि हासिल करने वाले धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं।

रवि शास्त्री ने उनकी तुलना जेबकतरे क्यों की?

धोनी को मिले इस सम्मान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है। रवि शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में धोनी की तुलना जेबकतरे से की। क्रिकेट कमेंटेटर इयान बिशप से बातचीत करते हुए उन्होंने मज़ाक में कहा, ‘अगर आप भारत में हैं, खास तौर पर किसी बड़े मैच के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि धोनी आपके पीछे न हों, वरना आपका बटुआ गायब हो सकता है।’

शास्त्री ने बातचीत के दौरान आगे कहा, ‘मैंने धोनी जैसा शांत स्वभाव वाला कोई खिलाड़ी नहीं देखा। चाहे वो जीरो पर आउट हो, वर्ल्ड कप जीत जाए, शतक लगाए या दोहरा शतक, उसके चेहरे के हाव-भाव नहीं बदलते। यहां तक ​​कि सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज भी कभी-कभी गुस्सा हो जाते थे, लेकिन मैंने धोनी को हमेशा संतुलित रहते देखा है।’

शांत स्वभाव और तेज विकेटकीपिंग धोनी की खासियत?

धोनी के करियर की सबसे खास बात उनका शांत स्वभाव और तेज विकेटकीपिंग रही है। उन्होंने अपनी कप्तानी से न सिर्फ टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि कई बार विकेट के पीछे भी ऐसे कारनामे किए, जिससे मैच का रुख बदल गया। धोनी ने अपनी विकेटकीपिंग के दम पर कई बार भारतीय टीम को बड़े मैच जिताए हैं।

निकोलस पूरन के अलावा इन 5 दिग्गजों ने अचानक की संन्यास की घोषणा! हिल गया पूरा क्रिकेट जगत

स्टंपिंग और रनआउट में धोनी की फुर्ती ने उन्हें दुनिया के सबसे तेज विकेटकीपरों में से एक बना दिया है। मैदान पर उनकी मौजूदगी हमेशा विपक्षी टीम पर दबाव बनाती रही है और यही वजह है कि धोनी को क्रिकेट इतिहास में सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर ही नहीं बल्कि सबसे सफल कप्तानों में से एक और सबसे तेज और शांत विकेटकीपर के तौर पर भी गिना जाता है। अब जब महेंद्र सिंह धोनी का नाम हॉल ऑफ फेम में दर्ज हो गया है तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत गर्व की बात है। धोनी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने उनके प्रशंसकों को खुश होने का एक और यादगार पल दे दिया है।

ये क्या कर डाला…! पाकिस्तान ने वसीम अकरम का बनाया मजाक, सोशल मीडिया पर उड़ रही खिल्ली