Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • मन की बात: पीएम मोदी बोले- ‘साल 2022 में देश ने पकड़ी रफ्तार, हर घर तिरंगा अभियान बना इतिहास’

मन की बात: पीएम मोदी बोले- ‘साल 2022 में देश ने पकड़ी रफ्तार, हर घर तिरंगा अभियान बना इतिहास’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत की प्रगति पर बात की, इसके साथी ही उन्होंने जी-20 की अध्यक्षता मिलने और हर घर तिरंगा अभियान का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2022 कई मायनों में प्रेरक […]

(पीएम मोदी)
inkhbar News
  • Last Updated: December 25, 2022 12:06:20 IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत की प्रगति पर बात की, इसके साथी ही उन्होंने जी-20 की अध्यक्षता मिलने और हर घर तिरंगा अभियान का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2022 कई मायनों में प्रेरक और अद्भुत रहा। इस साल भारत ने आज़ादी के 75 साल पूरे किए और इसी साल अमृत काल का प्रारंभ हुआ

G20 के उत्साह को ऊंचाई पर लेकर जाना है

मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज़ादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया। 6 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी भेजी। इस साल भारत को G20 समूह की अध्यक्षता की ज़िम्मेदारी भी मिली है। साल 2023 को G20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है।

दुनिया भर में मनाया जा रहा है क्रिसमस

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया भर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार भी मनाया जा रहा है। यह ईसा मसीह के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है। मैं आप सबको क्रिसमस की शुभकामनाएं देता हूं।

अटल बिहारी जी एक महान राजनेता थे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हम सबके श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे जिन्होंने देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है। वे भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले गए। मैं एक बार फिर अटल जी के ह्रदय से नमन करता हूं।

2025 तक टीवी मुक्त भारत बनाने का प्रयास

पीएम मोदी ने कहा कि हमने भारत से स्मॉल पॉक्स, पोलियो, गिनी वॉर्म जैसी बिमारियों को समाप्त करके दिखाया है। एक और बिमारी समाप्त होने की कगार पर है जिसका नाम काला अजार है। यह बीमारी बिहार और झारखंड के 4 ज़िलों में सिमट के रह गई है। हम भारत को 2025 तक टीवी मुक्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड! झारखंड में दिलदार ने पत्नी को 12 टुकड़ों में काटा

Jharkhand Murder Case: शख्स ने पत्नी की हत्या कर शव के किए कई टुकड़े, कुत्ते खाते दिखे मांस