Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • हवसी बाबर बनाता था पुरुषों से संबंध, 17 साल के इस लड़के को देखकर हो जाता था पागल

हवसी बाबर बनाता था पुरुषों से संबंध, 17 साल के इस लड़के को देखकर हो जाता था पागल

मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने अपनी आत्मकथा भी लिखी थी, जिसमें उसने यह भी खुलासा किया था कि बाबर को एक लड़के से प्यार हो गया था। आइए जानते हैं क्या है यह पूरी कहानी।

Gay babur
inkhbar News
  • Last Updated: December 8, 2024 11:06:36 IST

नई दिल्ली: अब तक हमने आपको मुगल साम्राज्य के कई रहस्य और गोपनीय कहानियां बताई हैं। आज हम आपको उस मुगल बादशाह की अनसुनी कहानी बताने जा रहे हैं, जो मुगल हरम की महिलाओं के अलावा अक्सर खूबसूरत लड़कों को भी अपनी हवस का शिकार बनाता था। इतिहास की किताबों में इस बादशाह के बारे में कहा गया है कि उसे समलैंगिक संबंध बनाने का शौक था। आइए आपको बताते हैं उस मुगल शासक के बारे में।

ये शासक था समलैंगिक

बाबर ने पानीपत की ऐतिहासिक लड़ाई जीतकर मुगल वंश की नींव रखी थी। कई इतिहासकारों के मुताबिक बाबर समलैंगिक था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स बाबर की जीवनी (बाबरनामा) का हवाला देते हुए यह भी कहती हैं कि मुगल वंश के संस्थापक को युवा पुरुषों यानी कम उम्र के खूबसूरत लड़कों के साथ संबंध बनाने का शौक था। बाबर जितना बड़ा योद्धा था, उतना ही वह हवस में डूबा था।

उसके सबसे करीबी दोस्त का नाम बाबरी था। कहा जाता है कि जब बाबर ने उसे पहली बार एक बाजार में देखा तो वह अपने होश खो बैठा। इतिहासकारों के अनुसार राजा उस बेहद खूबसूरत 14 साल के लड़के की ओर आकर्षित हो गया था। बाबर ने बाबरनामा में लिखा है कि मैं उस लड़के का दीवाना हो गया था। जैसे ही वह करीब आया, मेरी जुबान लड़खड़ाने लगी।

ऐसे रखा गया बाबरी नाम

बाबरी की मौत उस समय हुई जब बाबर अवध की ओर साम्राज्य का विस्तार करने की कोशिश कर रहा था। यह खबर बाबर के लिए बहुत बड़ा सदमा थी। कहा जाता है कि 1528 में जब अयोध्या की मस्जिद बनाई गई तो सेनापति ने बाबर को इसकी जानकारी दी तो राजा ने अपने प्रेमी बाबरी के नाम पर इसका नाम रख दिया।

ये भी पढ़ेंः- VIDEO: गजब! प्लेन के सामने बैठ कर सिगरेट फूंकने लगे पाकिस्तानी यात्री, वीडियो देखकर चकरा जाएगा सिर

इस देश में रेंट पर मिल रहे हैं बॉयफ्रेंड, कारण जान कर उड़ जाएंगे होश