Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • MCD परिणाम: AAP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, राघव चड्ढा बोले- ‘अब सुंदर बनेगी दिल्ली’

MCD परिणाम: AAP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, राघव चड्ढा बोले- ‘अब सुंदर बनेगी दिल्ली’

MCD परिणाम: नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज नगर निगम चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ एमसीडी में सरकार बनाने जा रही है। हालांकि उसे 15 साल से सत्ता में काबिज बीजेपी से कड़ी टक्कर जरूर मिली […]

(राघव चड्ढा)
inkhbar News
  • Last Updated: December 7, 2022 13:45:41 IST

MCD परिणाम:

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज नगर निगम चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ एमसीडी में सरकार बनाने जा रही है। हालांकि उसे 15 साल से सत्ता में काबिज बीजेपी से कड़ी टक्कर जरूर मिली है। इस बीच आप दफ्तर के बाहर जश्न शुरू हो गया है। आप नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि बीजेपी ने दिल्ली में काफी गंदगी कर दी थी, अब हम राष्ट्रीय राजधानी को सुंदर बनाएंगे।

दिल्ली में BJP ने गंदगी कर दी है

राघव चड्ढा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में बीजेपी ने गंदगी कर दी है, नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की होती है। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी उन्होंने उसे पूरा किया। अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ-सफाई होगी, दिल्ली सुंदर बनेगी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव