गुवाहाटी। मानसून अब उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी पहुंच चुका है। असम, मेघालय, मिजोरम और सिक्किम में इस वक्त भारी बारिश हो रही है। असम के कामरूप जिले में बीते 24 घंटों में भूस्खलन की वजह से पांच लोगों की जान चली गई। वहीं बाढ़ की वजह से लगभग 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।
मिजोरम के लॉन्गतलाई कस्बे में भूस्खलन से पांच मकान और एक होटल मलबे में दब गए, जिससे कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। उधर सिक्किम के थंग और युंगथांग क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और कई घर ध्वस्त हो गए।
मेघालय में शुक्रवार को हुई तेज बारिश से पूर्वी खासी हिल्स जिले में भूस्खलन की घटनाएं हुईं। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति पानी में बह गया। मावकिनरू ब्लॉक में पेड़ गिरने से एक 15 वर्षीय लड़के की जान चली गई।
शनिवार को जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी देखने को मिली, जिसके कारण गुरेज़-बांदीपोरा मार्ग और मुगल रोड पर यातायात रोक दिया गया। हिमाचल प्रदेश में तेज आंधी और वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
31 मई 2025 का राशिफल: आज किस्मत देगी साथ या लेगी इम्तहान? जानें सभी राशियों का हाल