Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • सुबह की दहशत: 6.3 तीव्रता से कांपी धरती, ग्रीस में आया जोरदार भूकंप

सुबह की दहशत: 6.3 तीव्रता से कांपी धरती, ग्रीस में आया जोरदार भूकंप

एक बार फिर भूकंप के झटके से धरती कांप उठी है। इस बार भूकंप ग्रीस के क्रीट द्वीप में आया है। इस भूकंप के झटके कई अन्य देशों मेंं भी महसूस किए गए है। यह भूकंप रात 1 बजे के आस-पास आया ।

Greece earthquake
inkhbar News
  • Last Updated: May 22, 2025 10:37:19 IST

नई दिल्ली। एक बार फिर धरती में तेज कंपन हुई है। ग्रीस के क्रीट द्वीप के पास जोरदार भूकंप आया है, जिसके झटके मिश्र से लेकर इजरायल में भी महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई। यह भूकंप रात में आया। भूकंप इतना तेज था कि लोग डर गए और घरों से निकलकर भागने लगे।  इस भूकंप के झटके कई देशों में महसूस किए गए।

किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के मुताबिक, ग्रीस के क्रीट द्वीप पर बुधवार की सुबह 6.3 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी। भूकंप का केंद्र 83 किलोमीटर (51.57 मील) की गहराई में रहा। फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल हालात पर अपनी नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही, लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है।

इन देशों में महसूस हुए झटके

ग्रीस में आए भूकंप का असर मिस्र और इजरायल में भी देखा गया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार 1:51 बजे आया। भूकंप के झटके मिस्र के काहिरा के साथ-साथ इजराइल, तुर्की, लेबनान और जॉर्डन में भी महसूस किए गए।

ये भी पढ़े

CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार, क्या भारत के खिलाफ चीन-पाक की नई साजिश?