Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Mumbai: माहिम में बनी अवैध दरगाह को प्रशासन ने तोड़ा, राज ठाकरे ने जताया था विरोध

Mumbai: माहिम में बनी अवैध दरगाह को प्रशासन ने तोड़ा, राज ठाकरे ने जताया था विरोध

Mumbai। मुंबई के माहिम तट में बनाई जा रही अवैध दरगाह पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इसे तोड़ दिया है। बता दें, राज ठाकरे ने बुधवार को वीडियो जारी कर माहिम तट पर अवैध दरगाह बनाए जाने का दावा किया था। जिसके बाद प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई है। राज ठाकरे ने कहा […]

Mumbai
inkhbar News
  • Last Updated: March 23, 2023 10:41:31 IST

Mumbai। मुंबई के माहिम तट में बनाई जा रही अवैध दरगाह पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इसे तोड़ दिया है। बता दें, राज ठाकरे ने बुधवार को वीडियो जारी कर माहिम तट पर अवैध दरगाह बनाए जाने का दावा किया था। जिसके बाद प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

राज ठाकरे ने कहा था कि समुद्र के बीच में बन रही मजार अनधिकृत है। कुछ समय पहले यहां कुछ भी नहीं था। उन्होंने इस मजार को हटाने के लिए प्रशासन को एक महीने का समय दिया अगर ऐसा नहीं होता है तो वहां एक विशाल गणेश मंदिर का निर्माण किया जाएगा। राज ठाकरे ने कहा कि मजार का निर्माण जहां किया जा रहा है वह माहिम पुलिस स्टेशन के नजदीक है, बीएमसी के अधिकारी वहां घूमते रहते हैं, फिर भी दो वर्ष से यह दरगाह खुलेआम समुद्र में बन रही है।

क्या कहा राज ठाकरे ने ?

राज ठाकरे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि समुद्र के बीच में बन रही मजार अनधिकृत है। कुछ समय पहले यहां कुछ भी नहीं था। उन्होंने इस मजार को हटाने के लिए प्रशासन को एक महीने का समय दिया अगर ऐसा नहीं होता है तो वहां एक विशाल गणेश मंदिर का निर्माण किया जाएगा। राज ठाकरे ने कहा कि मजार का निर्माण जहां किया जा रहा है वह माहिम पुलिस स्टेशन के नजदीक है, बीएमसी के अधिकारी वहां घूमते रहते हैं, फिर भी दो वर्ष से यह दरगाह खुलेआम समुद्र में बन रही है।

आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया वीडियो

मामले पर मनसे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी एक वीडियो शेयर किया गया था जिसमें उन्होंने कहा कि, आज राज ठाकरे साहब ने अपनी जनसभा में एक महत्वपूर्ण बात उठाई। देखिए क्या होता है जब सरकार या प्रशासन बड़ी बातों को भी नजरअंदाज करता है। यहां समुद्र में माहिम के मकदूम बाबा की दरगाह के पास अवैध निर्माण किया जा रहा है। दो साल पहले यहां कुछ भी नहीं था। यहां एक नए हाजी अली तैयार किए जा रहे हैं। यह सब दिनदहाड़े हो रहा है, फिर भी पुलिस और नगरपालिका को इसकी भनक तक भी नहीं है।

वीडियों में आगे कहा कहा गया है कि राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई पुलिस कमिश्नर से अनुरोध किया है कि इसे देखने के बाद तत्काल कार्रवाई करें, इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करें। अन्यथा हम वहां पर एक बड़े गणपति मंदिर का निर्माण करेंगे। अब जो होगा वह होगा।