Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • रोजा रखकर गाय काट रहे मुसलमान, गर्भवती गाय के एक-एक अंग को अलग कर दिया, भड़के हिंदुओ ने बंद कर दिया पूरा दमोह

रोजा रखकर गाय काट रहे मुसलमान, गर्भवती गाय के एक-एक अंग को अलग कर दिया, भड़के हिंदुओ ने बंद कर दिया पूरा दमोह

मध्य प्रदेश के दमोह में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा गाय काटने की खबर सामने आई है। हिंदू लोग जब गाय को बचाने पहुंचे तो उनके ऊपर उन्होंने फायरिंग कर दी।

MP Damoh
inkhbar News
  • Last Updated: March 7, 2025 15:08:49 IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा गाय काटने की खबर सामने आई है। हिंदू लोग जब गाय को बचाने पहुंचे तो उनके ऊपर उन्होंने फायरिंग कर दी। हालांकि सभी लोग सुरक्षित है। इस घटना से भड़के लोगों ने दमोह बंद कर दिया। लोग तब तक नहीं हटे जब तक आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर नहीं चला।

जानिए पूरा मामला

दरअसल आज शुक्रवार को सीता बावड़ी इलाके में कुछ लोगों ने गर्भवती गाय की हत्या कर दी। हिंदू संगठन ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जब तक प्रशासन मौके पर पहुंची तब तक गाय को वो लोग काट चुके थे। पुलिस ने चार-पांच आरोपियों को पकड़ा है। वेटरनरी डॉक्टर आरके असाटी ने बताया कि गाय का पोस्टमार्टम किया गया है। इसमें उसके शरीर के सभी अंग को अलग-थलग कर दिया गया था। गाय के पेट में 5 महीने का बछड़ा था।

एनएसए कार्रवाई होगी

कुछ देर तक बछड़ा जीवित रखा लेकिन बाद में वो भी मर गया। लोगों ने दमोह को बंद कर दिया। व्यापारी महासंघ ने इस बंद का समर्थन किया है। लोगो ने आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने लोगों की मांग को मान लिया है। इसके बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। अगर प्रशासन ने उनकी मांगे पूरी नहीं की तो आगे वो आंदोलन करेंगे।

क्या बोले एडिशनल एसपी

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने जानकारी दी कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 307 और गोवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की शिकायत के बाद प्रशासन तुरंत मौके पर बुलडोजर लेकर पहुंचा और मकान को गिरा दिया।

 

होटल ले जाकर UPSC छात्रा से तीन दिन तक संबंध बनाता रहा आसिफ, फिर वहीं छोड़कर हो गया फरार, अब दे रहा गाली