Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • NDA या INDIA…महाराष्ट्र झारखंड में किसका रहेगा दबदबा? थोड़ी देर में आएगा रिजल्ट

NDA या INDIA…महाराष्ट्र झारखंड में किसका रहेगा दबदबा? थोड़ी देर में आएगा रिजल्ट

झारखंड और महाराष्ट्र विधासभा चुनाव में वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी।

Election campaign ends in Maharashtra-Jharkhand
inkhbar News
  • Last Updated: November 23, 2024 07:01:33 IST

Vidhan Sabha Chunav Results 2024 Live: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं, जिसमें बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत है। वहीं झारखंड विधानसभा में 81 सीटें हैं, जिसमें बहुमत के लिए 42 सीटों की आवश्यकता है।

सोरेन जीतेंगे बाजी? 

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर 66.65% वोटिंग हुई तो दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर 68 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। झारखंड में मुख्य मुकाबला NDA (भाजपा-एजेएसयू) और INDIA गठबंधन (झामुमो-कांग्रेस) के बीच है।

महाराष्ट्र में कांटे की लड़ाई

महाराष्ट्र में 6 बड़ी पार्टियां दो गठबंधन से जुड़कर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी की अगुआई में शिवसेना( शिंदे गुट) और अजित पवार की एनसीपी चुनाव लड़ रही है। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस महा विकास अघाड़ी बनकर चुनावी मैदान में है।पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की थी।