Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • नूपुर शर्मा को मिला हथियार का लाइसेंस, पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

नूपुर शर्मा को मिला हथियार का लाइसेंस, पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की निष्कासित नेता नूपुर शर्मा को आज हथियार का लाइसेंस मिल गया। बताया जा रहा है कि आत्मरक्षा के लिए नूपुर शर्मा को लाइसेंस मिला है। बता दें कि नूपुर बीजेपी की प्रवक्ता थीं। उन्होंने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी, जिसका काफी विरोध […]

(नूपुर शर्मा)
inkhbar News
  • Last Updated: January 12, 2023 14:00:50 IST

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की निष्कासित नेता नूपुर शर्मा को आज हथियार का लाइसेंस मिल गया। बताया जा रहा है कि आत्मरक्षा के लिए नूपुर शर्मा को लाइसेंस मिला है। बता दें कि नूपुर बीजेपी की प्रवक्ता थीं। उन्होंने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी, जिसका काफी विरोध हुआ था। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। नूपुर के खिलाफ देश के कई राज्यों में मामले भी दर्ज हुए, उन्हें विवादित टिप्पणी को लेकर लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं।

नूपुर ने बाद में मांगी थी माफी

बता दें कि विवादित टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद नूपुर शर्मा ने माफी मांगी थी। उनके बयान को लेकर देश के कई राज्यों में हिंसा हुई थी। दुनिया के कई मुस्लिम देशों ने नूपुर के बयान की निंदा की थी। इसके बाद भाजपा ने निलंबित कर दिया था।

समर्थन करने पर हुईं हत्याएं

गौरतलब है कि नूपुर शर्मा के टिप्पणी का समर्थन करने पर कई हत्याएं हुईं थी। राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल और महाराष्ट्र के पुणे में केमिस्ट उमेश कोल्हे की नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर हत्या की गई थी। इस मामले में देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। साथ ही देशभर में उनके खिलाफ दर्ज केसों को एक जगह ट्रांसफर कर दिया।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार