Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विधेयक कैबिनेट से मंजूर, अगले हफ्ते संसद में हो सकता है पेश

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विधेयक कैबिनेट से मंजूर, अगले हफ्ते संसद में हो सकता है पेश

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दे दी है। अगले सप्ताह इसे संसद में पेश किए जाने की संभावना है।

One Nation One Election
inkhbar News
  • Last Updated: December 12, 2024 14:43:25 IST

नई दिल्लीः  ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दे दी है। अगले सप्ताह इसे संसद में पेश किए जाने की संभावना है।

इससे पहले ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर बनी कोविंद समिति की रिपोर्ट को 18 सितंबर को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल गई थी। पीएम मोदी ने सबसे पहले 2019 में स्वतंत्रता दिवस पर ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के अपने विचार को सामने रखा था।

क्या है एक देश एक चुनाव

आपको बता दें एक देश चुनाव विधेयक का उद्देश्य लोकसभा चुनाव और सभी राज्यों में विधानसभा चुनावों को एक साथ कराना है। अभी सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव पांच साल के अंतराल पर हो रहा है।